फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crime,suicide,case file,sirsa news

फंदे पर लटका मिला लापता किशोर, हत्या की आशंका

Tue, 22 Dec 2020 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Crime,suicide,case file,sirsa news
गांव बुढ़ाभाणा में बीती सोमवार रात्रि एक किशोर ने रहस्यमयी परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस, सीन ऑफ क्राईम टीम व डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेते शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि किशोर को मारकर यहां फंदे से लटकाया गया है। हालांकि परिजनों ने अपने बयान में हत्या की बात नहीं लिखवाई है, लेकिन मौखिक रूप से उन्होंने ऐसा शक जाहिर करते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक बुढ़ाभाणा निवासी बलवीर सिंह का 13 वर्षीय बेटा अंशु सोमवार देर शाम घर वालों को यह कहकर चला गया था कि वे खाना बना लें वह अभी आ जाएगा। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन उसे देर रात्रि तक ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मृतक के भाई राजेंद्र के मुताबिक सुबह उसने साथ लगते खाली घर में देखा तो अंशु एक कमरे में फंदे से लटका हुआ था। शोर मचाए जाने के बाद काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर बडागुढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची तो वहीं सीन ऑफ क्राइम टीम व डीएसपी हेडक्वार्टर संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

परिजनों ने अपने बयान में किशोर की हत्या जैसी बात का कोई जिक्र नहीं किया। प्रथम दृष्टि में आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया है। बाकी सीन ऑफ क्राइम टीम व डीएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। मामले में फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमित कुमार, कार्यवाहक थाना प्रभारी बडागुढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed