{"_id":"5d2e38b68ebc3e6d06302687","slug":"crime-smuggling-sirsa-news-rtk505219253","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब एक लाख 50 हजार रुपये की 16.30 ग्राम हेरोइन सहित दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब एक लाख 50 हजार रुपये की 16.30 ग्राम हेरोइन सहित दो काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से दो युवकों को काबू कर उनके कब्जा से करीब एक लाख 50 हजार रुपये की 16 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में गिरफ्तार युवकों और उनके सप्लायरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक पर सवार युवक को काबू कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। युवक की पहचान सुखजिंद्र सिंह उर्फ काला निवासी गांव बंगी जिला बठिंडा के रुप में हुई है। सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना बडागुढा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
सीआईए प्रभारी ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक राजबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव दौलतपुर खेड़ा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक पर सवार युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कि तो शक के बिनाह पर युवक को रोक कर तलाशी लेने के बाद उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं एक अन्य घटना में नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम बाईपास ओवरब्रिज मीरपुर क्षेत्र में गश्त कर रही है। इस दौरान उन्होंने एक युवक को 6 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। युवक की पहचान योगेश उर्फ धोटू गांव खैरेकां के रुप में हुई है । सदर सिरसा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। इस संबधं में जानकारी देते हुए नारकोटिक्स सैल के प्रभारी साहयक उप निरीक्षक महेंद्र सिहं ने बताया की नारकोटिक्स सैल के सहायक उप निरीक्षक जगदीश राज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मीरपुर क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कि तो शक के बिनाह पर उक्त युवक को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 6 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।