{"_id":"5d2f7ef68ebc3e6ca9217011","slug":"crime-sirsa-sirsa-news-rtk5054623177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखों में मिर्ची डालकर सरपंच के ड्राइवर से तीन लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखों में मिर्ची डालकर सरपंच के ड्राइवर से तीन लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव मिठीसुरेरां के बस स्टेंड से सुबह 11 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एरिया की नाकेबंदी करवा दी। इसके बाद डीएसपी जगदीश काजला स्वयं मौका मुआयना करने पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। ये रुपये गांव मिठी सुरेरां के सरपंच चरणजीत सिंह के थे। सरपंच ऐलनाबाद के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री चौधरी भागीराम का भतीजा है।
गांव मिठीसुरेरां के सरपंच चरणजीत सिंह का ड्राइवर सुरेंद्र उर्फ छिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह 11 बजे 3 लाख रुपये लेकर गांव के बस स्टैंड पर सिरसा जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान प्लसर बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास आए और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दी। इसके बाद लुटेरों ने उससे तीन लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। उसने शोर मचाया और इस बारे में ग्रामीणों को भी सूचना दी।
गांव के सरपंच चरणजीत सिंह ने बताया कि पंचायतीराज विभाग के एसडीओ सुधीर मोहन उनके दोस्त हैं। पिछले कई दिनों से उनके पिता बीमार है। उनके इलाज के लिए उसने पैसे दिल्ली भेजने के लिए दिए थे। क्योंकि उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। ड्राइवर ने ये पैसे सिरसा पहुंचाने थे। लूट की इस घटना के बाद पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। मामले में ड्राइवर सुरेंद्र से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पूरे एरिया में नाकेबंदी की गई है ताकि लुटेरों को धर दबोचा जा सकें। एसएचओ साधू राम ने बताया कि पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके लुटेरों का सुराग लगाने के लिए अलग-अलग पुलिस पार्टियां बनाकर पूरे क्षेत्र में भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित सुरेंद्र से भी स्थानीय थाना में इस पूरे मामलों के बारे में गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है।