फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   vigilance team arrested dabwali CIA incharge in bribe case

सिरसा: दो लाख की रिश्वत लेते दबोचा गया सीआईए डबवाली का प्रभारी

Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
सार

15 जून को डबवाली सीआईए प्रभारी एसआई अजय कुमार घर से उनके पिता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे और उसकी मां को गिरफ्तार करने की धमकी देते हुए तीन लाख की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
vigilance team arrested dabwali CIA incharge in bribe case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद से आई विजिलेंस टीम ने सोमवार को डबवाली सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। छह घंटे तक तक पूछताछ के बाद टीम आरोपी अजय कुमार को साथ लेकर विजिलेंस कार्यालय पहुंची। गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार इनेलो नेता अभय चौटाला का पीएसओ रह चुका है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह फरीदाबाद विजिलेंस टीम ने मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार गुरदेव सिंह के नेतृत्व में एडिशनल अनाज मंडी में सेखों सेल्स कमीशन एजेंट की दुकान से सीआईए डबवाली के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार को गिरफ्तार किया। हुडा सेक्टर निवासी शिकायतकर्ता सुक्खा सिंह ने बताया कि अफीम तस्करी मामले में कुछ समय पहले उसके पिता बलदेव सिंह को 10 साल की सजा हुई थी। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के समय उसके पिता को जेल से 42 दिन की पैरोल मिली। हार्ट की बीमारी के कारण उसके पिता तय समय पर जेल नहीं जा पाए तो उनके पिता के नाम वारंट जारी हो गया। 15 जून को डबवाली सीआईए प्रभारी एसआई अजय कुमार घर से उनके पिता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे और उसकी मां को गिरफ्तार करने की धमकी देते हुए तीन लाख की रिश्वत मांगी। सुक्खा ने अजय कुमार को एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद अजय कुमार ने उनसे कहा कि वह गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं तो दो लाख रुपये की रिश्वत उन्हें और देनी होगी। एसपी इतनी कम राशि पर नहीं मानेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस डीजी को 30 जून को दी थी शिकायत 
सुक्खा ने 30 जून को डीजी विजिलेंस से मामले की शिकायत दी थी। इसके पश्चात डीजी ने डबवाली सब इंस्पेक्टर अजय की रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग और अन्य सबूत मांगे थे। सुक्खा ने उसकी पूरी रिकार्डिंग कर विजिलेंस को भेज दी। इसके पश्चात सुक्खा सिंह ने सोमवार को 10 बजे एडिशनल अनाज मंडी स्थित आढ़ती की दुकान में अजय को बुलाकर दो लाख रुपये देने की बात कही थी। वहीं फरीदाबाद से विजिलेंस टीम रविवार रात सिरसा पहुंची और सोमवार सुबह 11 बजे के आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed