फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crime,sirsa news

आरे पर मिली अवैध लकड़ी का नहीं मिला रिकार्ड, चार सदस्यीय कमेटी को सौंपी जांच

Tue, 13 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Crime,sirsa news
रंगड़ी रोड स्थित दो आरे की पांच मशीनों को सील करने मामले में अभी तक आरा संचालकों ने वन विभाग अधिकारियों को लकड़ी का रिकार्ड नहीं दिया है। इसको लेकर वन विभाग ने डबवाली रेंज ऑफिसर रणजीत सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन

कमेटी सदस्य आरे पर मिली सरकारी नंबर लगी लकड़ी और रिकार्ड का मिलान कर अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके पश्चात नियम अनुसार आरा संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। बीते शनिवार को वन विभाग अधिकारियों की ओर से रंगड़ी रोड स्थित आरे पर छापा मारा था और संचालकों से रिकार्ड मांगा था, लेकिन मौके पर आरा संचालक रिकार्ड दिखाने में असमर्थ रहे। इसके पश्चात विभाग की ओर से आरे पर पड़ी पांच मशीनों को सील कर दिया गया था। इसके पश्चात आरा संचालकों से रिकार्ड तलब किया था।
विज्ञापन

आरे पर अवैध और चोरी की लकड़ी होने की सूचना पर छापा मारा था। इसके पश्चात आरे की पांच मशीनों को सील किया गया था। डबवाली रेंज ऑफिसर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। लकड़ी और संचालकों के पास उपलब्ध रिकार्ड जांचा जा रहा है। चार दिन पश्चात कमेेटी रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके पश्चात कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकुमार, जिला वन अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed