{"_id":"8984b5cf6a76dde6ee7cbaa3d3841da5","slug":"crime-branch-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच ने फिर छेड़ा ऑपरेशन टेंडर फ्लावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच ने फिर छेड़ा ऑपरेशन टेंडर फ्लावर
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर से ऑपरेशन टेंडर फ्लावर आरंभ किया है। शुक्रवार को महा निदेशक क्राइम ब्रांच केपी गुर्जर ने क्राइम ब्रांच में तैनात आईपीएस अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
स्टेट क्राइम ब्रांच ने इसी साल मई माह में ऑपरेशन टेंडर फ्लावर शुरू किया था जो बेहद सार्थक रहा। इसी के चलते एक बार फिर से डीजी केपी गुर्जर ने प्रदेशभर में ऑपरेशन टेंडर फ्लवार शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच हिसार रेंज प्रभारी इंस्पेक्टर अमित बैनीवाल ने बताया कि मई माह में चले इस अभियान के दौरान सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में 660 बच्चे भीख मांगते हुए सड़कों पर मिले थे।
विज्ञापन
बच्चों और उनके अभिभावकों की बाल कल्याण समिति की ओर से अच्छी तरह से काउंसलिंग की गई। अभिभावकों को समझाया गया कि बच्चों से किसी भी सूरत में भीख न मंगवाएं। ऑपरेशन के लिए हिसार रेंज में सुपरवाइजर ऑफिसर डीएसपी महावीर बिश्रोई को नियुक्त किया गया है।
मानव तस्करी पर रहेगा ध्यान
इस बार ऑपरेशन टेंडर फ्लवार के तहत क्राइम ब्रांच का ध्यान मानव तस्करी रोकने पर ज्यादा रहेगा। इसके साथ-साथ वेश्यावृति, बच्चों संबंधित अपराध, बंधक बनाकर रखना व छोटी आयु में बच्चों से मजदूरी करवाने वालों पर क्राइम ब्रांच की टीम नकेल कसेगी।
क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अमित बैनीवाल ने बताया कि पिछली बार हिसार रेंज में इस अभियान को जबरदस्त सफलता मिली थी। सैंकड़ों बाल मजदूरों को मुक्त करवाया गया और जो बच्चे अपनों से बिछुड़ चुके हैं उन्हें उनसे मिलवाया गया।
ऑप्रेशन टेंडर फ्लावर एक से लेकर 31 नवंबर तक चलेगा। इस अभियान में सहयोग के लिए महा निदेशक के द्वारा बाल कल्याण व बाल सरंक्षण अधिकारी को पत्र जारी किया गया है।
क्राइम ब्रांच लगातार करेगी छापेमारी
अभियान की सफलता के लिए जन सहयोग बहुत जरूरी होता है। क्राइम ब्रांच हर सूचना कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देगी।
इंस्पेक्टर अमित बैनीवाल का कहना है कि किसी भी आमजन के पास बाल मजदूरी, मानव तस्करी, वेश्यावृति व बंधुआ मजदूर बनाने को लेकर कोई भी सूचना हो तो वे इसके बारे में क्राइम ब्रांच को बता सकते हैं। क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत कार्रवाई करेगी और सूचना देने वाले का नाम व पहचान गुप्त रखी जाएगी।