फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   covid- 19 recovr rate increese but deth rate is no down

कोरोना के 416 मरीजों हुए स्वस्थ, 275 मिले संक्रमित, सात की हुई मौत

Sun, 23 May 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
covid- 19 recovr rate increese but  deth rate is no down
जिले में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिख रहा है। नए मामलों में कमी आने से रिकवरी रेट भी बढ़कर 86.78 तक पहुंच गया है। बावजूद इसके डेथ रेट अभी भी घट नहीं रहा। रविवार को जिले में 275 नए संक्रमित मिले जबकि 416 मरीजों ने कोरोना को मात दी। वहीं, कोरोना संक्रमित सात मरीजों की मौत हो गई। अब तक कुल 339 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रिकवरी रेट बढ़ा है लेकिन मृत्यु दर में अभी भी कोई सुधार नहीं हो पाया है। जिले में अभी 1.27 फीसदी मृत्यु दर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 3,52,333 लोगों के सैंपल लिए गए है। जिनमें से 26,526 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब 3167 मरीज सक्रिय है। इनमें से 302 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। 113 मरीज सरकारी अस्पताल और 189 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब होम आइसोलेट मरीजों को किट भी वितरित करनी शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से एक लाख किट तैयार कर ली गई है और एक लाख किट सरकार की ओर से विभाग को प्राप्त करवाई जाएगी। जिन्हें वितरित करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सात की हुई मौत
कोरोना संक्रमण के जिले में सात मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से साहुवाला के 56 वर्षीय व्यक्ति, अबुबशहर के 32 वर्षीय व्यक्ति, फूलकां के 48 वर्षीय व्यक्ति, बरासरी की 64 वर्षीय महिला, दोलतपुर की 65 वर्षीय महिला, माधोसिघाना के 63 वर्षीय व्यक्ति, डबवाली की 72 वर्षीय महिला की कोरोना के कारण मौत हो गई। रविवार को सिरसा में 101, डबवाली में 15, ऐलनाबाद में 22, कालांवाली में 16, ओढां में 7, नाथूसरी चोपटा में 27, माधोसिघाना में 19, रानियां में 22, चौटाला में 20, बडागुढ़ा में 26 सहित कुल 275 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन और बेड की किल्लत होने लगी कमी
कोरोना संक्रमित मरीजों के कम आने और रिकवरी रेट तेजी से बढ़ने के कारण अब जिले में ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड की किल्लत भी कम होते हुए नजर आ रही है। नागरिक अस्पताल में भी अब बेड बढ़ाए गए है। हालांकि अभी तक 27 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिन्हे वेंटीलेटर पर रखा गया है। रिकवरी रेट में सुधार होने के बाद संक्रमितों के मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे है।
18 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को आज लगेगी वैक्सीन
18 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को आज कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से शाम पांच बजे के स्लॉट खोले गए हैं। जिसके पश्चात लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए स्थान और समय बुक कर लिया। बता दें कि अब शाम पांच बजे के बाद ही स्लॉट खोले जाएंगे। जिसके पश्चात लाभार्थी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए बुकिंग कर सकते है।

कोरोना संक्रमित मरीज जल्द ठीक हो रहे है। जिले में रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। जिसके कारण ऑक्सीजन और बेडों की किल्लत भी पहले के मुकाबले कम हुई है। लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लोग मास्क और सामाजिक दूरी जैसे नियमों की पालना करे।
-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed