फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona vaccination's mega drive will be run Today, at 15 centers

आज 15 केंद्रों पर चलाया जाएगा कोरोना वैक्सीनेशन मेगा ड्राइव

Sun, 14 Feb 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination's mega drive will be run Today, at 15 centers
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन का मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। जिन पर स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। विभाग ने कुल 304 स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया है। जबकि बडागुढ़ा स्वास्थ्य केंद्र पर 71 और अन्य केंद्रों पर 100-100 कर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र की ओर से फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए 10 और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अलग से पांच केंद्र बनाए हैं। फ्रंट लाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को अब अलग-अलग केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जानी है। कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित विभाग को मेगा ड्राइव की सूचना दे दी गई और सेंटरों की जानकारी भी प्राप्त करवा दी गई है। ताकि मेगा ड्राइव के दौरान सभी कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा सके।
विज्ञापन

अब तक 5908 कर्मियों हुआ है टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 5908 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। प्रथम चरण के दौरान कुल 5087 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। जबकि दूसरे चरण में अब तक 821 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी 20 फरवरी तक ही लगा सकेंगे वैक्सीन
प्रथम चरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। लेकिन अभी भी कई कर्मचारी बिना वैक्सीन लगवा रहे हैं। जिसके चलते विभाग की ओर से 20 फरवरी तक ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए गए है। इसके पश्चात किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
इन अस्पताल में बनेंगे दो केंद्र
सिरसा, डबवाली, रानियां और ऐलनाबाद के स्वास्थ्य केंद्र में दो-दो सेंटर बनाए गए है। जबकि सिरसा पुलिस लाइन में भी पुलिस कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। एक केंद्र पर फ्रंट लाइन वर्कर्स और दूसरे केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। वहीं कालांवाली, बडागुढ़ा, माधोसिघाना और ओढां में एक केंद्र बनाया गया है। विभाग के पास दोनों वैक्सीन का स्टॉक भी प्राप्त मात्रा में है। जिसके चलते तेजी से कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।
एक से तीन माह के अंदर लगवा सकते हैं दूसरी डोज
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद कर्मी एक से तीन माह के अंदर कभी दूसरी डोज लगवा सकते है। वैक्सीन का असर अधिक से अधिक तीन माह तक रहता है। जिससे पहले कर्मचारियों को वैक्सीन लगवानी अनिवार्य है। विभाग अब ऑनलाइन प्रक्रिया से अनुसार ही वैक्सीन लगाए गा। ऐसे में प्रथम दिन किसी स्वास्थ्य कर्मी का लिस्ट में नाम नहीं आता तो उसके अगले दिन भी वैक्सीन लगाई जा सकती है।
वैक्सीनेशन में सिरसा पांचवें स्थान पर
फ्रंट लाइन में शामिल हुए विभागों के कर्मचारियों द्वारा वैक्सीन लगवाने को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से भी अपील की जा रही है। अधिकारियों का कहना है वैक्सीन लगाने पर कर्मचारियों पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। हरियाणा में अब तक कुल दो लाख कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसमें सिरसा पांचवें स्थान पर है।

कोट्स
सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन का मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। इसके लिए फ्रंट लाइन में शामिल किए गए विभागों के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। कर्मचारी अपनी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचें।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed