फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona Epidemic

अपनों को खोने का दर्द

Sat, 22 May 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Corona Epidemic
कोरोना महामारी में कई ऐसे परिवार हैं जिनके घर में एक के बाद एक मौत होती चली गई। कहीं पति, पत्नी ने कोरोना से दम तोड़ा तो कहीं मां बेटे ने। ऐसे में कोरोना महामारी ने इन परिवारों से अपनों को जुदां किया। वहीं विडंबना रही कि वे अपनों की प्रार्थना सभा में भी शामिल नहीं हो पाए। शहर के जय बर्फाना सेवा समिति के सेवादार बंटी अग्रवाल ने बताया कि कालांवाली में रहने वाले उनके जीजा प्रवीण कुमार की कोरोना से 28 अप्रैल को मौत हो गई जबकि इससे दो दिन पहले ही जीजा की माता की भी कोरोना से ही मौत हो गई थी। दोनों की अंतिम प्रार्थना सभा चार दिनों बाद ही एक साथ ही की गई। परिवार में अब बहन और दो बेटे हैं जो कि अभी तक इस सदमे से नहीं उभरे। 20 साल का बड़ा बेटा पढ़ाई कर रहा है लेकिन अब पूरे व्यापार को संभालने की जिम्मेदारी एकदम से उसके कंधों पर आ पड़ी।
विज्ञापन

गाजियाबाद में दूसरे जीजा और बहन की भी हुई मौत : बंटी अग्रवाल ने बताया कि इस महामारी से हमें अंदर तक इस हद तक तोड़ दिया कि अब कहीं बाहर निकलने को मन नहीं करता। जीजा प्रवीण की मौत के सदमे से नहीं उभरे थे कि गाजियाबाद में रहने वाले उनके दूसरे जीजा रमेश चौधरी की आठ मई और बहन रेखा चौधरी की नौ मई को भी कोरोना से मौत हो गई जबकि इससे कुछ दिन पहले जीजा के दामाद की कोरोना से मौत हो गई थी। पिछले दिन 21 मई को जीजा और बहन की प्रार्थना सभा और रस्म पगड़ी संपन्न हुई। लॉक डाउन लगने की वजह से वे उनकी प्रार्थना सभा में घर से ही जूम मीटिंग के माध्यम से शामिल हो पाए। इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि अपनों के गुजर जाने के बाद उनकी प्रार्थना सभा और रस्म पगड़ी में अब ऑन लाइन ही शामिल हो पा रहे हैं और अपनों को फोन पर ही दिलासा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed