फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona cases

कोरोना को हराकर चिकित्सक अनुभवों से दूसरों में भर रहे जीत का जज्बा

Sat, 15 May 2021 10:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
corona cases
क कोरोना संक्रमित होने पर यदि समय पर इलाज शुरू किया जाए और व्यक्ति अपने अंदर ठीक होने का हौसला रखें तो कोरोना को निश्चय ही हराया जा सकता है। कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि इससे संयम और धैर्य के साथ लड़े तो जीत निश्चित है। ये बात कोरोना बीमारी से ठीक हो चुके स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कही। डॉ. गोल्डी गुप्ता, डॉ. काजल अग्रवाल व डॉ. रणजीत कंबोज कोरोना की जंग जीत चुके और अब जज्बे और सेवाभाव के साथ संक्रमितों का इलाज के साथ-साथ अपने अनुभव से उन्हें ठीक होने की हिम्मत भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल सिरसा में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. गोल्डी गुप्ता ने कोरोना से ठीक होने के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया की कोरोना बीमारी से घबराने की जरूरत नही है बल्कि हिम्मत व धैर्य बनाकर रखें। लक्षण दिखते ही स्वयं को दूसरों से अलग कर लें और कोविड संबंधी दवाइयों से अपना उपचार शुरू कर दें। इसके साथ-साथ सकारात्मक सोच बनाए रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। उचित खान पान लें तथा गर्म पानी पीयें और दिन में गरारे करें और भांप लें। इन सभी उपायों को अपना कर इलाज से मैंने खुद कोरोना को हराया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल सिरसा में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. काजल अग्रवाल ने बताया कि जैसे ही उन्हें लगा कि उनको कोरोना लक्षण है तो स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया। सभी बचाव उपायों की पालना की और खाने पीने में पूरी सावधानी बरती। उन्होंने कहा कि समय पर कोरोना का उपचार ले लिया जाए तो निश्चय ही ठीक हो सकते है। अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए रोगियों का उपचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी भावदीन में मेडिकल ऑफिसर डॉ. रणजीत कंबोज ने कहा कि हमें कोरोना से डरना नहीं है बल्कि धैर्य व हिम्मत का परिचय देते हुए डटकर लड़ना है। नागरिक पूरी सजगता के साथ सावधानी बरतें और कोविड-19 के नियमों की गंभीरता से पालना करें। डॉ. रणजीत ने बताया कि वे स्वयं कोरोना की चपेट में आ गए थे, लेकिन उन्होंने हौसला रखते हुए घर पर ही परिवार से अलग होकर दवाइयों व आयुर्वेदिक नुस्खों का प्रयोग किया और 10 दिनों में ही उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed