फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona active case,sirsa news

बस स्टैंड, सीडीएलयू, अस्पताल, जेल व अन्य स्थानों पर मिले 164 संक्रमित

Wed, 14 Apr 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
corona active case,sirsa news
स्कूलों के साथ अब सरकारी कार्यालयों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैलना रहा है। बुधवार को सिरसा के बस स्टैंड, सीडीएलयू, नागरिक अस्पताल, जेल, निजी अस्पतालों और अन्य स्थानों पर कुल 164 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जोकि अब तक सबसे ज्यादा है। इससे पहले नौ अप्रैल को 163 मरीज मिले थे। जिले में अब कुल 776 कोरोना मरीज सक्रिय है। जबकि 52 मरीज स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर भेजा गया है। जिले में अब तक 125 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुुकी है। वहीं, सीडीएलयू प्रशासन ने दो छात्रों के कोरोना संक्रमित होने पर सोमवार तक विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला जेल में नौ, सीडीएलयू और संजीवनी अस्पताल में दो-दो, हुडा डिस्पेंसरी में दो, बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल के कैंपस, आस्था अस्पताल, संजीवनी अस्पताल, लालबत्ती चौक, सागवान चौक, सी ब्लॉक, एमसी वाली गली, भीम कॉलोनी, कीर्तिनगर, बेगू रोड, नीम वाली गली, जनता भवन रोड, बांसल कॉलोनी, एमआइटीसी कॉलोनी, खैरपुर, हिसार रोड, एडीसी कॉलोनी, ईएसआई डिस्पेंसरी, गणेश कॉलोनी, ईरा ग्रुप पार्ट एक, अनाज मंडी में एक-एक, भगत सिंह नगर में दो, हिसार रोड पर दो, चत्तरगढ़पट्टी में चार, गोबिंद नगर में तीन, खन्ना कॉलोनी में दो, हुडा सेक्टर 20 में चार, आरएसडी कॉलोनी में दो, शाह सतनाम डेरा में दो, बी ब्लॉक में तीन, डबवाली में 15, ऐलनाबाद में आठ, ओढ़ा में तीन, नाथूसरी चोपटा 19, माधोसिघाणा में 17, रानियां में दो, चौटाला में 16 और बडागुढ़ा में एक सहित कुल 164 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों और निजी अस्पताल में मिले संक्रमित
सरकारी दफ्तरों और निजी अस्पताल में नियमों की उल्लंघना होने पर अब कर्मचारी और स्टाफ सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे है। वहीं, सीडीएलयू में दो छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब सीडीएलयू को सोमवार तक बंद कर दिया गया है। केमिस्ट्री विभाग को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। साथ ही पूरे विश्वविद्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने हॉस्टल को भी खाली करवाने का फैसला लिया है। वीरवार को छात्रों से हॉस्टल खाली करवाए जाएंगे। बीते शुक्रवार को भी सीडीएलयू में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सीडीएलयू को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 776 मरीज है सक्रिय
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 281406 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से 9425 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि 1108 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले में अब 776 मरीज सक्रिय है। जबकि 125 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने के साथ अब मरीजों के स्वस्थ होने का फीसदी भी 90.44 पर पहुंच गया है। जबकि संक्रमित का फीसदी 3.34 है। जिले में अब कुल 460 मरीज होम आइसोलेट है जबकि 54 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
42 केंद्रों पर 7078 लाभार्थियों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को टीका उत्सव का अंतिम दिन रहा। बुधवार को 42 स्वास्थ्य केंद्रों पर 7078 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई । स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल एक लाख 46 हजार 635 कोरोना की डोज कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। विभाग की ओर से अब 45 वर्ष सेे अधिक आयु वाले लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। बुधवार को विभाग की ओर से 7920 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसके पश्चात 7078 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित मरीजों को ट्रेस किया जा रहा है। हर रोज मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है, जिसके चलते लोग नियमों की पालना करते। मरीजों की जांच के बाद उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। अधिक बीमार मरीजों को अस्पताल में भी दाखिल कर इलाज किया जा रहा है।
- डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed