फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Controversy over pipeline, accused of pressurizing to work without NOC

पाइपलाइन को लेकर विवाद , बिना एनओसी काम करने के लिए दबाव देना का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Controversy over pipeline, accused of pressurizing to work without NOC
सिरसा। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिछाई जाने वाली पाइपलाइन का काम एक बार फिर विवादों में आ गया है। ठेकेदार ने सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर अधिकारियों ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन

चत्तरगढ़पट्टी स्थित वाटर वर्क्स तक नई पाइपलाइन बिछाई जानी है। इसके लिए रेलवे, पीब्डल्यूडी सहित अन्य विभागों से अनुमति लेनी थी। करीब दो वर्ष पहले ये काम किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से ये काम अटक गया। इसके अलावा इसी टेंडर के तहत चत्तरगढ़पट्टी स्थित डिग्गियों की रिपेयर भी की जानी थी। शिकायत के बाद ये मामला विवादों में आ गया। जांच के बाद एफआईआर भी दर्ज हुई है। अब ठेकेदार ने सीएम विंडो में शिकायत देकर विभाग के अधिकारियों पर ही आरोप लगा दिए हैं। ठेकेदार तरुण गर्ग ने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए विभाग ने दूसरे विभागों से एनओसी लेकर नहीं दी है, बल्कि काम पूरा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। ठेकेदार ने कहा कि उन्होंने पंजुआना से खैरेकां तक पाइपलाइन बिछा भी दी है लेकिन इसका इंडेक्ट नहीं दिया गया है। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि अधीक्षक अभियंता ने जलघर की दीवार बनाने के आदेश दिए और कहा कि उसके बाद ही बिल बनेगा और तुम्हारा पीछा छूटेगा। ठेकेदार ने कहा कि चार करोड़ का काम कर चुका हूं लेकिन विभाग ने पेमेंट रोक रखी है।
विज्ञापन

एनओसी आ चुकी है : एक्सईएन
देखिए, इस काम की एनओसी आ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार काम पूरा नहीं कर रहा है। कोई बिल भी पेंडिंग नहीं है। ठेकेदार से जो अनुबंध है, उसके अनुसार ही उसे काम पूरा करने के लिए कहा जा रहा है। -भानू प्रकाश, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई दबाव नहीं बनाया, आरोप बेबुनियाद है : अधीक्षक अभियंता
ठेकेदार पर कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा। मुझ पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जो काम ठेकेदार को दिया गया है, वह तो उसे करना ही पड़ेगा, उसके लिए उसे कहा भी जाएगा। जहां तक बिल पेंडिंग होने की बात है तो मेरे पास बिल नहीं आते हैं। -जसवंत सिंह, अधीक्षक, अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed