फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Contractors fail to fill potholes on city roads within time period, municipal council issues notices

Sirsa News: शहर के रोड पर बने गड्ढों को समय अवधि पर नहीं भर पाए ठेकेदार, नगर परिषद ने थमाए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Contractors fail to fill potholes on city roads within time period, municipal council issues notices
सिरसा। बारिश के बाद शहर की गलियों व मुख्य रोड पर बने गड्ढों को भरने के लिए नगर परिषद की ओर से 25-25 लाख के दो टेंडर किए गए थे। ठेकेदारों की ओर से धीमी गति से काम किए जाने के कारण अब नगर परिषद ने ठेकेदारों को नोटिस जारी किए है। वहीं ठेकेदारों को जल्द ही काम पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से करीब एक माह पहले शहर की सड़कों व गलियों में बने गड्ढों को भरने के लिए 25-25 लाख रुपये के दो टेंडर किए थे। जिसमें एक ठेकेदार को एक से 15 नंबर वार्ड तक का क्षेत्र और दूसरी ठेकेदार को 16 से 31 नंबर वार्ड तक का क्षेत्र दिया गया था। अक्तूबर माह में भी उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने शहर के पार्कों और रोड की स्थिति का निरीक्षण किया और नगर परिषद के अधिकारियों को स्थिति सुधारने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके पश्चात भी शहर के रोड व पार्कों की स्थिति में कोई भी बदलाव नहीं हो पाया। हालांकि नगर परिषद ने टेंडर लगाकर एक माह पहले ही ठेकेदारों को जल्द ही काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। काम शुरू होने के बाद काम सही न होने की शिकायत उपायुक्त के पास पहुंची तो उन्होंने दो सप्ताह पहले ही अधिकारियों के साथ शहर का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने नगर परिषद अधिकारियों को 10 दिन में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए थे। दी गई समय अवधि से एक सप्ताह अधिक होने के बाद भी शहर के रोड के गड्ढों को अभी तक नहीं भरा गया है। जिसके चलते नगर परिषद ने ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और जल्द ही काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिस जगह पर हुआ पेचवर्क का काम, वहां भी खराब हुई स्थिति
नगर परिषद की ओर से डबवाली रोड के लालबत्ती चौक से रेलवे फाटक रोड सहित अन्य कई स्थानों पर बने गड्ढों को भरा गया था। यहां सीमेंट और बजरी से पेचवर्क किया गया है। लेकिन सही तरह से काम न होने के कारण यहां पर अब फिर से बजरी और सीमेंट उखड़ना शुरू हो चुका है। जबकि कई स्थानों पर तक गड्ढों को ही वैसी ही छोड़ दिया गया। जिसके चलते वाहन चालकों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद पहले भी ठेकेदारों को जारी कर चुका है नोटिस
शहर के रोड के गड्ढों को भरने के लिए नगर परिषद की ओर से अब दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है। काम धीमी गति से चलने के कारण शहरवासियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण पहले ही कई बार वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके है। जबकि एक महिला डॉक्टर की गड्ढे के कारण मौत भी हो गई थी।

शहर के इस रोड पर अभी भी है बड़े गड्ढों
- शहर के आंबेडकर चौक से परशुराम चौक
- वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड
- वाल्मीकि चौक से रानियां रोड
- परशुराम चौक से बेगू रोड
- जाट धर्मशाला रोड
- जनता भवन रोड
- शिव चौक से अनाज मंडी रोड
- मुख्य बाजारों में भी गड्ढे
- गोल डिग्गी चौक से गोशाला रोड
- गोशाला रोड से रंगड़ी रोड
- ऑटो मार्केट के सभी रोड
ठेकेदारों की ओर से गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। समय अवधि पूरी होने के कारण दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए है। उन्हें जल्द ही काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed