फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Construction of the street started without removing the electric poles in Kanwarpura

कंवरपुरा में बिजली के खंभों को हटाए बिना ही शुरू कर दिया गली का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Construction of the street started without removing the electric poles in Kanwarpura
गली के बीच में खड़े बिजली के पोल। संवाद - फोटो : Sirsa
बलविंद्र स्वामी।
विज्ञापन

सिरसा। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का नमूना देखना हो तो जिला के गांव कंवरपुरा दूर नहीं है। यहां बिना बिजली पोल हटाए गली का निर्माण किया जा रहा है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों का बिजली निगम के अधिकारियों पर भरोसा इतना अटूट की एक ने मौखिक रूप से पोल हटाने की बात कही, तो दूसरे विभाग ने टेंडर ही पास कर दिया।
किसी भी सरकारी योजना को मंजूर करवाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं और संबंधित अधिकारियों को जरा से कमी नजर आ भी जाए तो उस कार्य के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। लेकिन कंवरपुरा गांव में बनाई जा रही गली में सभी नियमों को ताक पर रख दिया है। गली का निर्माण आधा हो चुका है और वह भी बिना बिजली के पोल हटाए। यहां गली के बीचोंबीच बिजली की लाइन गुजर रही है और चार-चार पोल बीच में ज्यों के त्यों खड़े हैं। जब इस लापरवाही की भनक गांव के लोगों को पता चली तो विरोध जताया गया। आनफानन में विभागीय अधिकारी अब बिजली निगम को लिखित में पत्र देगा, ताकि पोल हटाया जा सके। संवाद
विज्ञापन

मौखिक रूप से निगम से मांगी स्वीकृति
गली निर्माण के लिए करीब दो माह पहले टेंडर हुआ था, लेकिन इससे पहले पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने बिजली निगम के अधिकारियों को मौखिक रूप से बिजली के पोल हटाए जाने के लिए आग्रह किया था। अभी तक निगम की ओर से पोल तो नहीं हटाए गए परंतु पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने गली का निर्माण चालू करवा दिया। अब गली का निर्माण कार्य आधा हो चुका है मिट्टी व पत्थर की जमावट हो चुकी है सिर्फ ईंटें लगाना शेष रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे विभाग के पास अलग-अलग योजना के तहत बजट आता है और हमने पहले बिजली निगम के अधिकारियों को मौखिक रूप से पोल हटाने के लिए कहा था, परंतु नहीं हटाए गए। ऐसे में अगर इंतजार करते तो यह प्लान का पैसा लेफ्ट हो जाता, तो गली का निर्माण नहीं हो पाता। इसलिए हमने निर्माण कार्य शुरू कर दिया । यह बड़ी समस्या नहीं है, निगम को लिखित में पत्र भेजा गया है जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाएगा। - भरत सिंह, जेई, पंचायती राज विभाग, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed