फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congressmen paid tribute to Sardar Patel and Indira Gandhi

Sirsa News: कांग्रेसियों ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congressmen paid tribute to Sardar Patel and Indira Gandhi
डबवाली। लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती और आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को पूर्व विधायक अमित सिहाग के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता डाॅ. केवी सिंह की अध्यक्षता में स्व: पटेल व स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
विज्ञापन

सरदार पटेल को याद करते हुए डा. केवी सिंह ने कहा कि भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल ने देशी रियासतों को एक करने का ऐतिहासिक काम किया। सरदार पटेल अपना कार्य पूरी ईमानदारी, समर्पण व हिम्मत से साथ पूरा करते थे। ऐसी नेता इतिहास में विरले ही मिलती है।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद 560 रियासतों खास कर हैदराबाद, जूनागढ़ और जम्मू कश्मीर को एकीकृत कर भारत के तिरंगे के नीचे लाना सरदार पटेल की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। उन्होंने कहा कि बारडोली और खेड़ा में किसान हित में किए गए आंदोलन की सफलता के बाद उन्हें सरदार की उपाधि दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. केवी सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री काल में देश ने विकास की नईं बुलंदियों को हासिल किया। उन्होंने देश से गरीबी दूर करने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए व 20 सूत्रीय कार्यक्रम चलाकर देश को प्रगति पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने कभी भी स्वार्थ की राजनीति नहीं की और देशहित में अनेक ऐसे कड़े निर्णय लिए जिससे उन्हें आयरन लेडी कहा जाने लगा।


डॉ. केवी सिंह ने कहा कि एक तरफ भारत-पाक युद्ध के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने अमेरिकी दबाव को कभी नहीं माना था। अमेरिका की ओर से सातवें बेड़े को भारत की तरफ भेजने की धमकी पर भी उन्होंने अमेरिका को चेताते हुए कहा था कि सातवें की जगह चाहे 70 वा बेड़ा भेजो लेकिन भारत अपनी एकता और अखंडता के लिए सदैव अडिग है। इस दौरान विनोद बंसल, कांग्रेस प्रवक्ता अमन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed