{"_id":"68a61282ead7c7d6450968ab","slug":"congress-workers-on-the-streets-to-get-justice-for-manisha-sirsa-news-c-128-1-sir1002-142825-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मनीषा को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर कांग्रसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मनीषा को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर कांग्रसी
विज्ञापन
सिरसा। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट व अन्य महिलाएं कैंडल मार्च निकालते हुए। कांग्
सिरसा। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फोगाट ने भिवानी में मनीषा की मौत के मामले में मंगलवार रात को शहर में कैंडल मार्च निकालकर मनीषा को न्याय देने की मांग की। वहीं भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व जिला कांग्रेस भवन में महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फोगाट के नेतृत्व में एकत्रित हुई अनेक कार्यकर्ताओं ने मनीषा को न्याय दिलाने की मांग करते हुए भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
हाथों में कैंडल उठाए कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फोगाट ने कहा कि प्रदेश में निरंतर छोटी बच्चियों, बुजुर्ग महिलाओं से हो रही दुष्कर्म की घटनाओं ने ये साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार आमजन के साथ-साथ बहन बेटियों की सुरक्षा कर पाने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में बढ़ते अपराध के चलते प्रदेशवासी खौफ में जीने को विवश हैं और खासकर महिलाओं का अकेले घर से निकलना खतरे से खाली नहीं है।
फोगाट ने कहा कि मनीषा की हत्या को जबरन आत्महत्या का प्रयास दिखाया जा रहा है। उनके पिता पर भी नाजायज दबाव बनाकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पुष्पा नारंग, अंगूरी देवी वर्मा, कृष्णा भांभू, डॉ. ज्योतिका मेहता, गायित्री देवी, पूजा रानी, संगीता रानी, शारदा देवी व अन्य मौजूद रहे।