फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   congress jildhyaksh told congress is big family

कांग्रेस बड़ा परिवार, कोई मतभेद नहीं : संतोष बैनीवाल

Thu, 06 Aug 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
congress jildhyaksh told congress is big family
कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल। ​विज्ञ​प्ति 
फोटो -- 42
विज्ञापन

9 अगस्त को सिरसा में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दो दिनों से कार्यक्रमों के दौरान पैदा हुए विवाद पर वीरवार को कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने अपना पक्ष रखा। सांसद और विधायकों की नाराजगी की चर्चाएं सामने आने के बाद और विधायक गोकुल सेतिया से पोस्ट कर मुखर होने पर विवाद को बढ़ाने के बजाय जिलाध्यक्ष शांत करने का प्रयास करतीं नजर आईं।
कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है जिसमें मतभेद या मनभेद जैसी कोई स्थिति नहीं है। 9 अगस्त को सिरसा स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें पूर्व सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महसूस हुआ कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान नहीं मिल रहा था। इसी उद्देश्य से पार्टी के पुराने, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
विधायक गोकुल सेतिया की सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी के लिए कोई स्थान नहीं है। उनका कहना था कि उन्होंने हमेशा गुटबाजी का विरोध किया है और उनका एकमात्र लक्ष्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन के लिए सभी विधायकों को पूर्व सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह की ओर से भी आमंत्रित किया जाएगा जबकि वह स्वयं भी व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण देंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करेंगे।

संतोष बेनीवाल ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के दम पर वर्ष 2029 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed