{"_id":"bdf521c7763b78567bf17f796202216c","slug":"congress-exposed-the-bjp-government-campaign-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने शुरू किया भाजपा सरकार का पोल खोल अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने शुरू किया भाजपा सरकार का पोल खोल अभियान
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने शुक्रवार को गांव जोड़कियां, हंजीरा, रामपुरा ढिल्लों, गुसाईंयाना, खेड़ी, राजपुरा साहनी आदि में भाजपा सरकार का पोल खोल अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि जितने कम समय में मौजूदा सरकार से लोगों का मोहभंग हुआ है, उतना पहले कभी किसी सरकार से नहीं हुआ।
विज्ञापन
मौजूदा सरकार से हर वर्ग के लोग नाराज हैं और इस सरकार से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आज सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ हवा चल रही है जो चुनावों के दौरान आंधी बनेगी और इस सरकार को उड़ा देगी।
विज्ञापन
होशियारी लाल शर्मा ने सभाओं के दौरान सरकार की जमकर बखिया उधेड़ी। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता के साथ विश्वासघात पर उतर चुकी है।
चुनावों के दौरान भाजपा ने जनता के साथ जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया जबकि प्रदेश को विकास के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।
भाजपा शासन के एक साल के दौरान प्रदेश पिछड़ गया है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं और विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री में तालमेल के अभाव के चलते ब्यूरोक्रेसी हावी है।
उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि भाजपा का पीछा छोड़ो, कांग्रेस से नाता जोड़ो। शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन को याद कर रही है और फिर से कांग्रेस शासन लाने का मन बना चुकी है।
हुड्डा के शासनकाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली सहित तमाम बुनियादी जरूरतों के लिए लोगों को एक पल भी भटकना नहीं पड़ा वहीं शासन तंत्र से जनता का सीधा रास्ता था।
आज हालात बदल गए हैं। मंत्री अधिकारियों से उलझते घूम रहे हैं। विकास के नाम पर प्रदेश को बरसों पीछे कर दिया गया है।
शर्मा ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता इस सरकार को आइना दिखा देगी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है और पंचायतों में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी।
इसके बाद निकाय चुनावों में भी कांग्रेस अपना किला फतह करके भाजपा को धराशायी कर देगी।
इस अवसर पर उनके साथ चेयरमैन रणवीर सिंह बेनीवाल, सोमप्रकाश चावला, गुरमेल सिंह पूर्व चेयरमैन, हरीराम सरपंच, बाबू लाल सरपंच, सुरेश चाडीवाल, ओमप्रकाश कागदाना, राममूर्ति बैनीवाल, मुकेश जमाल आदि उपस्थित थे।
फोटो: