{"_id":"68b0a3a51d44183bf20cfb14","slug":"combination-of-hard-work-and-discipline-is-the-key-to-success-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143271-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: परिश्रम और अनुशासन का समन्वय सफलता की कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: परिश्रम और अनुशासन का समन्वय सफलता की कुंजी
विज्ञापन
सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व प्र
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय की ओर से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. शिव कुमार चक्रवर्ती रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने की।
मुख्य अतिथि प्रो. शिव कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, परिश्रम और मानवीय मूल्यों का समन्वय सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे केवल डिग्री प्राप्त करने तक ही सीमित न रहें, बल्कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विश्वविद्यालय एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करेगा
कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय उन्हें न केवल ज्ञान प्रदान करेगा, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी तैयार करेगा। उन्होंने अनेक प्रेरक उदहारण देकर बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय हर स्तर पर सहयोग करने को तैयार
कुलसचिव प्रो. अशोक शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनके हितों और भविष्य निर्माण के लिए हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे उपलब्ध संसाधनों का भरपूर उपयोग करें और अपनी प्रतिभा का विकास करें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं और अनुसंधान के अवसरों से अवगत करवाया।
विद्यार्थियों को दी संपूर्ण जानकारी
डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. सुरेश कुमार गहलावत ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं और अनुसंधान के अवसरों से अवगत करवाया। डीन यूएसजीएस प्रो. सुशील कुमार ने समग्र विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों और परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने विद्यार्थियों के कल्याण और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।