फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Color pass relesed

मंडी में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मार्केट कमेटी ने जारी किए 780 रंगीन पास

Wed, 26 May 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Color pass relesed
कपास मंडी में बनी सब्जी व फल मंडी में अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए दुकानदारों व रेहड़ी चालकों के रंग दार पास जारी किए गए हैं। दुकानदार व रेहड़ी चालक अपनी बारी पर ही सब्जी मंडी में सब्जियों व फलों की खरीददारी कर सकेंगे। सब्जी मंडी में एक साथ दुकानदारों व रेहड़ी चालकों के खरीदारी से भीड़ बढ़ जाती है और इससे संक्रमण फैलाव की अधिक संभावना रहती है। इसी के दृष्टिगत मार्केट कमेटी ने लाल व हरे रंग के 780 पास जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि तीन दिन लाल रंग पास वाले व तीन दिन हरे रंग पास वालों को ही सब्जी मंडी में खरीदारी की अनुमति होगी और सुबह चार बजे से लेकर सात बजे तक खरीदारी की जा सकेगी। लाल रंग के पास वाले सब्जी व फल विक्रेता सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को सब्जी मंडी में खरीददारी करेंगे। इसी प्रकार हरे रंग के पास धारक मंगलवार, वीरवार व शनिवार को खरीददारी कर सकते हैं। रविवार को मंडी बंद रहेगी। डीसी ने बताया कि खरीदारी के दौरान दुकानदार व रेहड़ी चालक कोविड-19 के नियमों की पालना के साथ-साथ सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके साथ-साथ सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। संबंधित विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सब्जी मंडी में कोई भी दुकानदार बिना मास्क के न हो। इसके अलावा दुकानदार सैनिटाइजर जरूर रखें और समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed