फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   coloney, electrucity, connection

ईरा कॉलोनी वासियों ने किया घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन, बिल की पहली किश्त 12 लाख रुपये भरी

Fri, 19 Jul 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
coloney, electrucity, connection
ईरा कॉलोनीवासियों ने किया डोमिस्टक कनेक्शन का आवेदन, बिल की पहली किश्त 12 लाख भरी
विज्ञापन

ईरा ग्रुप ने शापिंग कांप्लेक्स के लिए लिया था नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन, बिल न भरने से एक करोड़ 92 लाख तक पहुंची राशि
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर के बरनाला रोड पर करीब 2004 में ईरा ग्रुप ने अपने शापिंग कांप्लेक्स के लिए एक नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन लिया। इसके बाद ईरा ग्रुप ने अपने हिस्से का बिल अदा नहीं किया तो बिजली बिल की राशि बढ़कर एक करोड़ 92 लाख रुपये तक पहुंच गई। इस पर बिजली निगम ने उसे डिफाल्टर घोषित कर दिया। कॉलोनीवासियों ने इतना ज्यादा बिल भरने में असमर्थता जताई और बिजली निगम से नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन को डोमेस्टिक कनेक्शन में बदलने का अनुरोध किया और उसी के आधार पर प्रति यूनिट खपत के चार्ज वसूलने के लिए आवेदन किया। निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने ईरा ग्रुप के नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन को डोमेस्टिक कनेक्शन में बदलने की फाइल को अप्रूव कर दिया और करीब 71 लाख रुपये का बिल बनाया। इसके बाद वीरवार को ईरा गार्डन के बाशिंदों ने वीरवार को बिजली निगम में डोमेस्टिक कनेक्शन के ही लिए आवेदन करने के साथ ही 71 लाख रुपये के बिल की पहली किश्त 12 लाख रुपये का डीडी बनाकर सौंप दिया गया। शुक्रवार से बिजली निगम ईरा गार्डन कालोनी में डोमेस्टिक कनेक्शन के तहत मीटर लगाने के लिए काम शुरू कर देगा। ईरा कालोनी के लोगों को 71 लाख रुपये करीब 6 महीनों में 6 किश्तों में भरने होंगे। हर माह किश्त अदा की जाएगी। कॉलोनी में करीब 162 घर है।
शुक्रवार को बिजली निगम में ईरा कालोनी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शगनजीत सिंह गिल, राजेश मेहता, सुभाष कंबोज, किरपाल सिंह, मखन सिंह, आत्माराम सेठी, नवीन गुप्ता, पीके सिंगला बिजली निगम के पास 12 लाख रुपये की पहली किश्त के रूप में डीडी जमा करवाने के लिए पहुंचे। वेलफेयर एसोसिएशन ने निगम को डीडी बनाकर सौंपा। साथ ही नॉन डोमिस्टक कनेक्शन काटने और डोमिस्टक कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया। पहले दिन कालोनी के करीब 65 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया। इसलिए सिटी सब डिवीजन में अच्छी खासी भीड़ रही। शाम 6 बजे बिजली निगम ने कालोनी का नॉन डोमिस्टक कनेक्शन काट दिया। जिससे कि एक दिन के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होगी। अब शुक्रवार को ईरा गार्डन कालोनी को बिजली सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

कालोनीवासियों ने अपने अपने स्तर पर की व्यवस्था
नॉन डोमिस्टक कनेक्शन काटने के कारण कालोनी में एक दिन के लिए बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ऐसे में कॉलोनीवासियों ने अपने स्तर पर जेनरेटर की व्यवस्था की। ताकि कॉलोनीवासियों को बिजली सप्लाई बंद होने के कारण दिक्कतें न आए। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के पास चले गए और कुछ गांवों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

266 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से तय किया गया बिल
प्रधान शगनजीत सिंह गिल ने बताया कि कॉलोनीवासियों ने बैठक करके 266 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से एक मकान मालिक के हिस्से में बिल डाला गया है। जिसका प्लाट साइज में जितना बड़ा, उसे उतना ही ज्यादा अदा करना पड़ेगा। हालांकि अभी कालोनी के साथ लगते बीपीएल प्लाटों में रहने वाले करीब 42 परिवारों से पैसा नहीं वसूला गया। वेलफेयर एसोसिएशन ने उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में देखकर न्यूनतम चार्ज ही वसूलने का निर्णय लिया है।

ये था मामला
शहर के बरनाला रोड पर करीब 2004 में ईरा ग्रुप ने ईरा गार्डन विकसित की। ईरा ग्रुप में अपने शापिंग कांप्लेक्स के लिए एक नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन लिया। कंपनी इस कनेक्शन से ही घरों को बिजली सप्लाई करती थी। घरों में सब मीटर लगाए हुए थे। नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन प्रति यूनिट दस रुपये के आसपास पड़ता था। हर महीने चार से पांच लाख रुपये बिल आता था। लेकिन कालोनी के लोग सब मीटर के आधार पर पैसे इकट्ठा करके अदा कर देते थे। ईरा ग्रुप ने अपने हिस्से का बिल अदा नहीं किया तो बिजली निगम ने उसे डिफाल्टर घोषित कर दिया। ईरा गार्डन की वेलफेयर एसोसिएशन ने इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष यह मामला रखा। साल दर साल बिल की राशि बढ़ती हुई एक करोड़ 92 लाख रुपये तक पहुंच गई। ऐसे में बिजली निगम ने दिसंबर 2018 में ईरा गार्डन का बिजली कनेक्शन काट दिया। ऐसे में लोग डीसी से मिले तो बिजली निगम ने दोबारा कनेक्शन जोड़ दिया। कालोनीवासियों ने इतना ज्यादा बिल भरने में असमर्थता जताई। कॉलोनी के लोगों ने बिजली निगम के पास नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन को डोमेस्टिक कनेक्शन में बदलने का अनुरोध किया और उसी के आधार पर प्रति यूनिट खपत के चार्ज वसूलने के लिए आवेदन किया। बिजली निगम ने इस बिल की फाइल को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को भेजा। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने ईरा ग्रुप के नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन को डोमेस्टिक कनेक्षन में बदलने की फाइल को अप्रूव कर दिया और डोमिस्टक कनेक्शन के आधार पर करीब 71 लाख रुपये का बिल बनाया।
कोट्स
उपभोक्ताओं ने कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है। जल्द ही कनेक्षन दे दिए जाएंगे और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
भागीरथ लढ़ा, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम सिटी।
फोटो 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed