फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Colltct data of orphan children

78 में से 69 बच्चों के अभिभावकों की कोरोना से हई है मौत

Fri, 04 Jun 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Colltct data of orphan children
सिरसा नगर परिषद कार्यालय में कोरोना मृतकों के डाटा को नए सर्वे के डाटा से मिलाने करते सक्षम युवा? - फोटो : Sirsa
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का आंकड़ा जुटाने के लिए शहर और गांवों में दोबारा सर्वे हो गया है। सिरसा शहर में नगर परिषद ने सक्षम युवाओं की ड्यूटी लगाकर सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे सात जून तक पूरा करना है और स्वास्थ्य विभाग के डाटा से मिलान किया जाएगा। दूसरी ओर बीते दिन वीरवार को हुई वर्चुअल बैठक में नौ केस ऐसे मिले जिनमें बच्चों के मां बाप में से किसी एक की मौत कोरोना की बजाए दूसरी बीमारियों से हुई थी।
विज्ञापन

बाल संरक्षण व बाल कल्याण समिति ने शुक्रवार को हरियाणा बाल कल्याण आयोग के पोर्टल पर सिरसा के 69 बच्चों का डाटा अपलोड कर दिया है। हालांकि आंगनबाड़ी वर्कर्स को सर्वे में 78 बच्चे ऐसे मिले थे जिसमें कि बच्चों के मां बाप में से किसी एक की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी परंतु जब इस सर्वे को वीरवार को वर्चुअल काउंसिलिंग के जरिये चेक किया तो पाया कि नौ केस वे थे जिनमें अभिभावक की हार्ट अटैक, कैंसर और अन्य बीमारियों की वजह से कोरोना काल में मौत हुई थी। इन केसों से संबंधित लोग कोई ऐसा सबूत नहीं दे पाएं जिससे कि यह माना जाए कि मौत कोरोना के कारण ही हुई थी। यह बात वर्चुअल बैठक में निकली। इसके बाद बाल संरक्षण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से कोरोना से हुई मौतों का डाटा जुटाया और इसे आंगनबाड़ी वर्कर और नगर परिषद व नगर पालिकों को दिया। अब सिरसा, रानियां, डबवाली, ऐलनाबाद व कालांवाली नगर पालिका में सर्वे शुरू हो गया है ताकि पता चल सकें कि कितने बच्चे ऐसे हैं जिनके अभिभावकों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। यह सर्वे सात जून तक पूरा करना है।
विज्ञापन

सर्वे में ये किया जाएगा नोट
बच्चे का नाम, जाति, उम्र, लिंग, शिक्षा, स्टेट्स, केटेगिरी, बच्चा अकेला है, किसके पास है, अभिभावक का आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड की कॉपी, अभिभावकों का मृत्यु सर्टिफिकेट नंबर, कोरोना पॉजिटिव टेस्ट रिपोर्ट, प्राइवेट अस्पताल के रिकार्ड को सर्वे में लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल चार बच्चे जो हुए अनाथ : 69 में से चार बच्चे ऐसे हैं जिनके मां और बाप दोनों की कोरोना से मौत हो गई है। इसमें ऐलनाबाद से एक ही परिवार के तीन सगे भाई बहन है जो कि अब अपनी बुआ के पास रानियां क्षेत्र के एक गांव में रह रहे हैं। वीरवार को वर्चुअल मीटिंग में बुआ ने कहा कि वह अपने भतीजों को अपने पास ही रखेगी। इसी प्रकार से ऐलनाबाद खंड के ही एक अन्य गांव में एक बच्चे के मां बाप की मौत कोरोना से हो गई। दादा दादी और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि वे उनका बच्चा उनके पास ही रहेगा। बता दें कि बीते दिन वीरवार को अभिभावकों, गार्जियन व रिश्तेदारों के साथ बाल सरंक्षण व बाल कल्याण समिति के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों ने बच्चों के अभिभावकों व रिश्तेदारों से पूछा कि आप इन बच्चों की देख रेख करने में सक्षम है या नहीं। हालांकि सभी ने जिम्मेदारी निभाने में मौखिक सहमति दी। विभाग सभी बच्चों के अभिभावकों व रिश्तेदारों से लिखित में गारंटी ली जाएगी।

78 में से 69 केस में अभिभावकों में से एक की या दोनों की कोरोना से मौत हुई थी। बाकी 9 केस में दूसरी बीमारियों की वजह से मौत हुई है। इसलिए अभी 69 का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया है। बाकी जो भी मामले सामने आते जाएंगे, उनका डाटा साथ के साथ भर दिया जाएगा। शहर और गांवों में दोबारा सर्वे के लिए उपायुक्त की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं। अनाथ हुए बच्चों के संबंध में जो भी जानकारी मिलती है लोग चाइल्ड हैल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर भी बता सकते हैं। -गुरप्रीत कौर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed