{"_id":"677ac435d9e5cdf4c70c9fe5","slug":"cold-wave-makes-people-shiver-maximum-temperature-drops-by-four-degrees-sirsa-news-c-128-1-slko1008-131074-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शीतलहर ने ठिठुराया, अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शीतलहर ने ठिठुराया, अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट
Sun, 05 Jan 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। रविवार को जिले में धुंध छाई। पूरा दिन सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। शीतलहर ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
सर्दी का सितम रविवार को भी जारी रहा। गलन के कारण लोगों का बुरा हाल है। रविवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। वाहनों पर आवागमन करने वाले चालक गर्म कपड़ाें में लिपटकर आने आप को बचाते हुए नजर आए। खासकर दो पहिया वाहनों पर चलने वाले चालक गर्म कोट, मफलर और दस्तानों में ढके दिखाई दिए। हालांकि मौसम में ठंडक और धुंध होने से किसानों के चेहरे पर खुशी है। किसानों ने गेहूं की फसलों में पहले पानी के साथ खाद देनी शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि मौसम में ठंडक और धुंध के कारण फसलों में पैदावार अधिक होगी। इससे गेहूं की फसल में ग्रोथ भी ज्यादा होगी।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। सोमवार अलसुबह से प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मंगलवार को फिर से हवाओं की दिशा में बदलाव होने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::::::
ट्रेनें व बसें हुईं लेट
ठंड के कारण गोरखधाम सुपरफास्ट, गंगानगर एक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से देरी सिरसा में पहुंची। इन ट्रेनों से आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दिल्ली, चंडीगढ़ सहित लंबे रूटों पर चलने वालीं बसें भी सुबह धुंध के कारण अपने समय से करीब एक घंटा लेट रही।
:::::::::::::::::::::::::