फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM to inaugurate and lay foundation stones of projects worth Rs 343 crore in Sirsa tomorrow

सीएम कल सिरसा में, 343 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
CM to inaugurate and lay foundation stones of projects worth Rs 343 crore in Sirsa tomorrow
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों को आदेश देते उपायुक्त। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के मल्टीपर्पज हॉल में प्रस्तावित कार्यक्रम से दो दिन पहले ही रात को आने का रूट तय हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 343 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सोमवार को उपायुक्त अजय तोमर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर रूपरेखा तय की।
उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत निगम के अधिकारियों को सुचारु बिजली व्यवस्था, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीने के पानी की व्यवस्था एवं अन्य विभागों को भी इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, एसडीएम जयवीर यादव, नगराधीश अजय सिंह व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री करीब 50 करोड़ 74 लाख रुपये के 15 प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे तथा लगभग 292 करोड़ 47 लाख रुपये के 27 प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
- गांव मंगालिया में 3.94 करोड़ रुपये, गांव ममेरा में 4.62 करोड़ रुपये, गांव बकरियांवाली में 5.21 करोड़ रुपये तथा गांव अरनियांवाली में 3.11 करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 3.97 करोड़ रुपये की लागत से गांव डिंग व 3.60 करोड़ रुपये की लागत से गांव कागदाना में बनी पीएचसी तथा 8.73 करोड़ रुपये की लागत से रानियां में बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
- 6.80 करोड़ रुपये की लागत से गांव जंडवाला से नुहियांवाली व कालुआना से सहारणी तक बनी सड़क का उद्घाटन करेंगे।
- 2. 06 करोड़ रुपये की लागत से बनी नुहियांवाली से घुंकावाली-खाई शेरगढ़ लिंक रोड, 1.53 करोड़ रुपये की लागत से बनी गांव खोखर से हेबुआना लिंक रोड, 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बनी गांव राजपुरा माजरा से लखुआना लिंक रोड, 1.43 करोड़ रुपये की लागत से गांव केवल में बने परचेज सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
एक करोड़ रुपये की लागत से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबूबशहर में नए भवन, 1.49 करोड़ रुपये की लागत से गांव राजपुरा माजरा में बने स्वतंत्र केनाल बेस्ड वॉटर वर्क्स तथा 97.70 लाख रुपये की लागत से गांव मत्तड़ में जल जीवन मिशन के तहत पानी के कनेक्शन संबंधी कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

इन प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास
- गांव पनिहारी से अलिकां रोड पर घग्गर नदी के दोनों और एचएल ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास, ये काम करीब 13 करोड़ 72 लाख रुपये से होगा।
- करीब 31 करोड़ 45 लाख रुपये से गांव खारियां से ओटू तक सड़क निर्माण
-14 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से जिला सिरसा में सात नई सड़कों के निर्माण - 60 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से 32 सड़कों के सुधारीकरण
-68 करोड़ लाख रुपये की लागत से सिरसा-ओटू-रानियां-डबवाली रोड के विस्तार व मजबूतीकरण कार्य
- करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से तरकांवाली से माखोसरानी लिंक रोड
- दो करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से तरकावाली से कागदाना लिंक रोड
- करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से गांव धिंगतानियां से नेजिया खेड़ा सड़क के विस्तार व मजबूतीकरण
- पांच करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से गांव मौजूदीन
- सात करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से गांव गोरीवाला में 33केवी सब स्टेशन का शिलान्यास
- तीन करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से चोरमार माइनर, तीन करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से ओढां माइनर, एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से मुन्नांवाली माइनर, तीन करोड़ 64.47 लाख रुपये की लागत से मैथ माइनर, दो करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से गुरुसर माइनर, एक करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से लोहगढ़ प्रथम डिस्ट्रीब्यूटरी
- एक करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से जंडवाला सब माइनर के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास
- एक करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से गांव कुक्करथाना में वाटर वर्क्स
- गांव झूट्ठीखेड़ा में एक करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से वाटर वर्क्स व एफएचटीसी कार्य
- 19 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में टीचिंग ब्लॉक नंबर पांच
- 36 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से जिला परिषद भवन
- 60 लाख रुपये की लागत से गांव तरकांवाली में तालाब, दो करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से गांव मटदादू से गंगा रोड तक गली निर्माण
- करीब 71 लाख रुपये की लागत से गांव लंबी में व 72 लाख रुपये की लागत से गांव लखुआना में ग्रे वाटर मैनेजमेंट कार्य का शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed