फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM Saini flagged off Youth Marathon in Sirsa: Said- PM Modi's vision is to make India developed

CM सैनी ने यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी: बोले- पीएम मोदी का विजन भारत को विकसित बनाना; युवाओं से की अपील

Sun, 24 Aug 2025 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली (सिरसा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 24 Aug 2025 11:11 AM IST
सार

सिरसा में में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह मैराथन एक साधारण आयोजन नहीं, बल्कि ‘हरियाणा उदय’ कार्यक्रम के तहत एक नए हरियाणा के निर्माण की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह सुबह युवाओं को नशे के अंधकार से निकालकर खेलों के प्रकाश की ओर ले जाने की है।

विज्ञापन
CM Saini flagged off Youth Marathon in Sirsa: Said- PM Modi's vision is to make India developed
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

डबवाली में रविवार सुबह 6 बजे नई अनाजमंडी में नशे के खिलाफ जन जागरूकता के लिए यूथ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर इस मैराथन को रवाना किया। इस आयोजन में 65,400 से अधिक युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। मैराथन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें लोकप्रिय कलाकार एमडी देसी रॉक स्टार ने अपनी प्रस्तुति दी। केएल थिएटर की टीम ने ‘नशा एक अभिशाप’ नामक लघु नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को दर्शाया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।

विज्ञापन


संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह मैराथन एक साधारण आयोजन नहीं, बल्कि ‘हरियाणा उदय’ कार्यक्रम के तहत एक नए हरियाणा के निर्माण की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह सुबह युवाओं को नशे के अंधकार से निकालकर खेलों के प्रकाश की ओर ले जाने की है। ‘हरियाणा उदय’ के तहत अब तक 2,483 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 16,50,000 लोग शामिल हो चुके हैं। यह हरियाणा का सबसे बड़ा आउटरीच कार्यक्रम बन गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वस्थ समाज ही देश और प्रदेश के विकास को गति दे सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में 162 नशा मुक्ति केंद्र संचालित हैं, जिनमें 13 अस्पतालों में विशेष केंद्र शामिल हैं। अब तक 3,350 गांव और 876 वार्डों को नशा मुक्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन भारत को विकसित बनाना है, और यह तभी संभव है जब हमारे युवा नशे से मुक्त हों और भारत माता के प्रति प्रेम से भरे हों। उन्होंने समाज से अपील की कि नशे की लत में फंसे लोगों से दूरी न बनाएं, बल्कि उन्हें सही रास्ते पर लाने का प्रयास करें। माता-पिता को अपने बच्चों के साथ समय बिताने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed