फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM Manohar Lal reached Sirsa tour, Learned from laborer in grain market about how much moisture is in paddy

सिरसा दौरे पर पहुंचे सीएम मनोहर लाल: अनाज मंडी में मजदूर से जाना धान में कितनी नमी, राधा स्वामी डेरे में भी गए

Sun, 29 Oct 2023 02:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 29 Oct 2023 02:39 PM IST
सार

सीएम ने धान की बोरी में से धान निकाल कर मजदूर के हाथ में थमाते हुए पूछा बताओ कितनी नमी है। यह देखकर आढ़ती व अधिकारी हैरान रह गए। मजदूरी ने 16 से 17 फीसद नमी होने की बात कहीं।  सीएम ने कहा कि यह नियमानुसार है। इससे ज्यादा होती तो क्या कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
CM Manohar Lal reached Sirsa tour, Learned from laborer in grain market about how much moisture is in paddy
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को सिरसा के विशेष दौरे पर पहुंचे। सिरसा आने के साथ ही वह सिंकदपुर स्थिति राधा स्वामी ब्यास डेरे के सत्संग में पहुंचे। दो घंटे तक डेरे के सत्संग में शामिल होने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। इस दौरान सिरसा में अनाजमंडी में आढ़ती एसोसिएशन के कार्यक्रम से  मुख्यमंत्री पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री मंडी में मजदूरों से बातचीत करने लगे।

विज्ञापन


सीएम ने धान की बोरी में से धान निकाल कर मजदूर के हाथ में थमाते हुए पूछा बताओ कितनी नमी है। यह देखकर आढ़ती व अधिकारी हैरान रह गए। मजदूरी ने 16 से 17 फीसद नमी होने की बात कहीं।  सीएम ने कहा कि यह नियमानुसार है। इससे ज्यादा होती तो क्या कार्रवाई होती है। आढ़ती एसोसिएशन प्रधान ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर नमी ज्यादा होने की सूरत में धान अतिरिक्त तोला जाता है। सीएम ने कहा कि आप वजन कम करते हो या धान अधिक तोलते हो।
विज्ञापन


इसके उपरांत आढ़ती एसोसिएशन प्रधान मनोहर महत्ता ने मांग रखे हुए कहा कि मंडी में कोई भी विकास कार्य हो या मूलभूत सुविधाएं हो। सभी मार्केट कमेटी के अंतर्गत होने चाहिए। मौजूदा समय में अलग अलग विभागों के अधिकारियों के पास चक्कर काटने पड़ते है। सीएम ने कहा कि  मार्केटिंग बोर्ड के अंतर्गत काम करवाएं जाएंगे। मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन  आदित्य चौटाला आपके जिले से ही है। उनको कहकर आपका समाधान करवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व में सीएम ने यहां का किया दौरान 
रेडक्रॉस भवन में नशा पीड़ितों के पुर्नवास केंद्र की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जमीन देखी। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि एक एकड़ जमीन कहीं ओर नहीं मिल रही थी तो रेडक्रॉस की सरकारी जमीन पर नशा पीड़ितों के लिए पुर्नवास केंद्र बनाना फाइनल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य के अनुरुप बहुमंजिला भवन  का नक्शा तैयार किया जाएगा। इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज की जमीन देखने के लिए गए। जहां पर जमीन का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों से मौजूदा स्टेटस रिपोर्ट ली और नागरिक अस्पताल में नशा पीड़ितों से मिलने के लिए चले गए। मुख्यमंत्री ने नशा पीड़ितों से बातचीत की और उनका हाल चाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed