फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM haryan sirsa, CM Manoharlal, sirsa

राष्ट्रीय राजमार्गों पर हादसों को रोकने को लगाए जाएंगे एक लाख सीसीटीवी कैमरे : सीएम

Sun, 09 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Sun, 09 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
CM haryan sirsa, CM Manoharlal, sirsa
CM sirsa - फोटो : Bureau

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों को रोकने के लिए एक लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रदेश सरकार समान काम व सबका समान विकास की अवधारणा और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की विचारधारा के साथ प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। सरकार की ओर से अब तक 3550 घोषणाएं की जा चुकी हैं जिन पर कार्य जारी हैं।  

विज्ञापन


वे शनिवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टी पर्पज हॉल में सिरसा की 70 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास और फतेहाबाद जिले के 37 करोड़ की दो परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। घोषणाओं पर कार्य शुरू न होने के विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम तो है नहीं। सरकार अपना कार्य अच्छे ढंग से कर रही है। हां अगर विपक्ष जनहित में कोई सही  सलाह देता है तो उस पर अमल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफी के बाद क्या हरियाणा में भी ऐसा कदम उठाया जा सकता है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हर राज्य में अपने-अपने मुद्दे होते हैं सभी उनकी नकल तो नहीं कर सकते। कुल मिलाकर उन्होंने कर्ज माफी जैसे संभावनाओं को सिरे से नकार दिया। समर्थन मूल्य से कम पर सरसों की खरीद के मामले में उन्होंने कहा कि ऐसा कहीं नहीं है अगर कोई शिकायत आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिरसा के लोग आज मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद कर सकते हैं इस पर उन्होंने कहा कि जितना दिया है पहले उसे संभालो। आज भी 70 करोड़ की योजनाएं दी गई हैं।
विज्ञापन


खुले दरबार में सुनी 258 शिकायतें, 150 का नहीं आया नंबर
इसके बाद मुख्यमंत्री ने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित खुला दरबार में जनसमस्याएं सुनी और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया। 90 प्रतिशत लोग शिकायत के बजाए मांगपत्र लेकर आए थे जिन्हें उन्होंने डीसी शरणदीप कौर बराड़ को सौंप दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न गांवों के सरपंचों द्वारा भेजी गई गांवों के विकास संबंधित मांगों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर बजट अनुमान तैयार करें और मुख्यालय भेजें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो सका उनकी भी पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में आगामी एक सप्ताह के अंदर भेजने के निर्देश जारी किए। उन्होंने 258 जनसमस्याएं जनसमूह से रुबरु होते हुए सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करवाई जाएगी
एक व्यक्ति ने सीएम के समक्ष शिकायत रखी की कि सीएम घोषणा के अनुसार नगर परिषद को सात करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। प्रेम नगर में कार्य बंद पड़ा है। रंगडी रोड पर यही स्थिति है। इस पर मुख्यमंत्री नेे आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच करवाउंगा।

डीएफसी क्यों नहीं आए
एक व्यक्ति ने शिकायत रखी की पात्र होते हुए भी उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर नहीं मिले हैं। इस पर सीएम ने डीएफसी को पक्ष रखने के लिए तलब किया पर वे मौके पर नहीं थे। इस पर डीसी ने अपने पीए से कहा फोन मिलाकर बुलाओ। कुछ देर बाद डीएफएसी आ गए। डीएफसी ने कहा कि आधार कार्ड लिंक होने के बाद पात्र को लाभ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आधार में अगर स्पेलिंग आदि की कोई लगती है तो उसे ठीक करवाकर तुरंत गैस सिलेंडर दिया जाएगा। एक कार्य के लिए आदमी को बार बार चक्कर लगाने पड़े अच्छा नहीं लगता।

किस को चाभी कसनी ये तो बताओ
मुख्यमंत्री मांग पत्र ज्यादा आने पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये खुला दरबार है जहां पर वे शिकायतें सुनने आए हैं।  अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी परेशान कर रहा है तो बताओ ताकि उसके चाभी कस दी जाए मैं तो चाभी कसने ही आया हूं।

गड्ढे खोदे कोई भरे कोई
एक टेंट संचालक ने बताया कि वर्ष 2000 में खेल उत्सव का आयोजन किया गया था जिसका बिल आज तक पास नहीं हुआ है। वह शुक्रवार को उनसे मिलने रोहतक भी गया था। बाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि वाह भाई गड्ढे खोदे कोई और भरे कोई। इस पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि साहब साइन ही तो करने है मेरा पेमेंट मिल जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि मेरे साइन करवाकर मुझे ही भीतर करवाएगा क्या मैं तो ऐसे साइन नहीं करता।

तो आज से समझौता रद्द
राजस्थान से आए बस संचालक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि हरियाणा में आने पर पहले सवारी के हिसाब से टैक्स लिया जाता था पर ही बस की सीट के हिसाब से टैक्स लिया जा रहा है इसे कम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कारण जानना चाहा तो उन्हें बताया गया कि हरियाणा में सवारी कम स्कूली बच्चे ज्यादा होते हैं जो किराया नहीं देते। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि टैक्स तो सीट के अनुसार ही लिया जाएगा। स्कूल बसों के नाम पर परमिट लेकर सारे दिन सवारी ढोते हो तो टैक्स देने में क्या परेशानी है। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हरियाणा परिवहन निगम के साथ समझौता किया हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लो आज से हमने ये समझौता रद्द कर दिया। हरियाणा में बस चलानी है तो टैक्स तो देना ही होगा।   

संवेदनशीलता भी कोई चीज होती है
शिक्षा विभाग के एक लिपिक ने कहा कि उसकी तैनाती ग्रामीण क्षेत्र में है वह अपनी बेटी को पढ़ाना चाहता है। वह और उसक ी पत्नी दोनों ही दिव्यांग है। ऐसे में उनका तबादला सिरसा शहर में क रवाया जाए। इस पर सीएम ने डीईओ से पूछा तो उन्होंने कहा कि ऐसा पालिसी में नहीं है। सीएम ने एक बार फिर पूछा तो डीईओ ने कहा कि हो सकता है। सीएम ने कहा कि संवेदनशीलता भी कोई चीज होती है। उन्होंने क्लर्क का तबादला करने को कहा। ऐसा ही एक केस महिला शिक्षक की ओर से  उठाया गया। उसका कहना था कि वह सिरसा में तैनात है और कुछ माह पूर्व उसके पति का तबादला भिवानी कर दिया गया जिनकी सेवा निवृति में आठ माह शेष है। इस पर भी सीएम ने ऐसे मामलों में पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने भिवानी से तबादला सिरसा करने के लिए कहा।  ऌ

पिक एंड चूज वाली बात नहीं चलेगी
एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी पुत्रवधू पीजीआई रोहतक में कार्यरत है तो सिरसा के नागरिक अस्पताल में आना चाहती है पर सीएमओ एनओसी नहीं दे रहे हैं जबकि ऐसे ही एक अन्य केस में एनओसी दी गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने सीएमओ से कहा कि पिक एंड चूज वाली बात नहीं चलेगी। अगर पालिसी है तो वह सभी के लिए समान रूप से लागू होनी चाहिए। इस मौके पर सबसे ज्यादा शिकायतें सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग से संबधित थी।


कौन-कौन रहा मौजूद
इस अवसर पर परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, अनुशासन समिति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल, हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष जगदीश चोपड़ा, महिला विकास निगम हरियाणा की अध्यक्षा रेणू शर्मा, माटी कला बोर्ड हरियाणा के अध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरमैन सुनीता दुग्गल, बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बेनीवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीरचंद मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता  देव कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह देसूजोधा,  मनीराम केहरवाला, शीशपाल कंबोज, सुनीता सेतिया, मनीष सिंगला, प्रदीप रातुसरिया, चेयरमैन सुरेंद्र नेहरा, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे। इसके साथ ही कुलपति डा् विजय कायत, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक  सतेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम डबवाली संगीता तेत्रवाल, रजिस्ट्रार प्रो. आसीम मिगलानी, एएसपी हिमांशु गर्ग, नगराधीश डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल आदि  उपस्थित थे। मंच संचालन रंगकर्मी संजीव शाद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed