फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM gave a gift of Rs 350 crore, clean drinking water will be available and the road will be easy.

Sirsa News: सीएम ने दी 350 करोड़ की सौगात, स्वच्छ पेयजल मिलेगा और राह होगी सुगम

Wed, 14 Aug 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 14 Aug 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
CM gave a gift of Rs 350 crore, clean drinking water will be available and the road will be easy.
सिरसा में परियोजना का उद्घाटन करते विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा। संवादसिरसा में परियोजना क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को जिले में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर बड़ी सौगात दी। सीएम ने वर्चुअल तरीके से 350 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें लोगों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने सहित सड़कों की मरम्मत संबंधी अनेक कार्य शामिल हैं।
11.9 करोड़ से गांव नटार में 12.50 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का निर्माण किया गया है, जिसका सीएम ने उद्घाटन किया। इसके अलावा 8.71 करोड़ रुपये से कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में चार मार्गों की मरम्मत, 14.28 करोड़ की लागत से रानियां विधानसभा क्षेत्र में चार मार्गों की मरम्मत, 12.22 करोड़ रुपये से डबवाली विधानसभा क्षेत्र में सात मार्गों की विशेष मरम्मत की गई है। गांव पंजुआना से सिरसा में जलापूर्ति के लिए बने वाटरवर्क्स का 23.9 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार किया गया है। इस मौके पर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भेदभाव रहित विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। हर क्षेत्र में समान कार्य हो रहे हैं। युवाओं को पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का किया काम

गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास नारे को चरितार्थ करते हुए सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार अंत्योदय की भावना से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। इसी का परिणाम है कि बिना पर्ची व खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियों में आने का अवसर मिला है। इस अवसर पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जगदीश चोपड़ा, सुरेंद्र आर्य, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश जग्गा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन सड़कों का होगा निर्माण
2.5 करोड़ से गांव अलीकां से शेरगढ़ तक लिंक रोड का निर्माण
2.5 करोड़ से गांव चक्कां से सादेवाला तक लिंक रोड़ का निर्माण
2.8 करोड़ से गांव शेरपुरा से डिंग तक लिंक रोड का निर्माण
31.58 करोड़ से सरदूलगढ-सिरसा-ऐलनाबाद-हनुमानगढ-टिब्बी रोड का मजबूतीकरण
2.89 से सिरसा-लूदेसर-भादरा रोड का राजस्थान बॉर्डर तक निर्माण
27.47 करोड़ से भट्टू-लुदेसर-जमाल रोड का राजस्थान बाॅर्डर तक अपग्रेडेशन


रानियां विधानसभा क्षेत्र में 26 सड़कों का होगा सुधारीकरण
25.9 करोड़ की लागत से रानियां विधानसभा क्षेत्र की 26 सड़काें का सुधारीकरण किया जाएगा। 5.44 करोड़ से सिरसा विधानसभा क्षेत्र के चार मार्गों की मरम्मत, 17.12 करोड़ से डबवाली विधानसभा क्षेत्र के पांच मार्गों की मरम्मत, 22.96 करोड़ से कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के 19 मार्गों की मरम्मत की जाएगी।




पेजयल आपूर्ति में सुधार के लिए यह होंगे कार्य
30.65 करोड़ से शेरांवाली डिस्ट्रिब्यूटरी पर पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इसके जरिये पेयजल संकट झेलने वाले गांव भूर्टवाला, पोहड़कां, मिट्ठी सुरेरां, खारी सुरेरां, ढाणी लखजी, किशनपुरा, मिठनपुरा, ढाणी शेरांवाली व कर्मशाना तक पानी पहुंचाया जाएगा। 32.34 करोड़ से मौजू की ढाणी में जल घर का निर्माण किया जाएगा। इससे 3 गांवों और 4 ढाणियों में पानी पहुंच पाएगा।10.84 करोड़ से गांव कोटली व केशुपुरा में जलघर बनाया जाएगा।


खेतों में सिंचाई के लिए ये होंगे कार्य
14.93 करोड़ से सादेवाला डिस्ट्रिब्यूटरी की रिमाडलिंग का कार्य
10.42 करोड़ से गुडा डिस्ट्रिब्यूटरी की रिमाडलिंग का कार्य
9.61 करोड़ से सुलतानपुरिया खरीफ चैनल में निर्माण कार्य (जीबीएसएम लिंक चैनल)।
22.34 करोड़ से सुलतानपुरिया खरीफ चैनल में निर्माण कार्य (आरडी 19800-आर घग्गर नदी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed