फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM Flying team raids agency supplying oxygen and other gas

सीएम फ्लाइंग टीम ने ऑक्सीजन व अन्य गैस आपूर्ति करने वाली एजेंसी पर मारा छापा

Thu, 05 Nov 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
CM Flying team raids agency supplying oxygen and other gas
निरीक्षण करती सीएम फ्लाइंग की टीम। - फोटो : Sirsa
सीएम फ्लाइंग टीम ने इंस्पेक्टर विक्रम भादू के नेतृत्व में सिरसा के दिल्ली पुल के पास इंड्रस्ट्रीयल एरिया में एक गैस आपूर्ति करने वाली एजेंसी पर छापा मारा। टीम ने करीब तीन घंटे तक एजेंसी की जांच की। इसके बाद टीम ने उन्हें एक सप्ताह में पिछले 6 महीने के बिलों का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के लिए नोटिस दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग की टीम ने दोपहर 12 बजे शहर के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित सभी प्रकार की औद्योगिक गैस को डील करने वाली एजेंसी पर छापा मारा गया। यह ऐजेंसी ऑक्सीजन गैस, कार्बन डाईऑक्साइड, नाइट्रोजन, अमोनिया, हाइड्रोजन और अन्य प्रकार की औद्योगिक गैसों की डील करती है। सीएम फ्लाइंग टीम ने इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के ड्रग कंट्रोलर को मौके पर बुला लिया। टीम ने करीब तीन बजे तक एजेंसी का निरीक्षण किया। हालांकि वहां पर उन्हें इस काम से संबंधित लैब नहीं मिली। एजेंसी संचालकों ने बताया कि वे बठिंडा से गैस की आपूर्ति लेते हैं। टीम ने ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य गैस का स्टॉक भी चेक किया और एजेंसी को पिछले 6 महीने के बिल और अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के लिए नोटिस दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के ड्रग कंट्रोलर रजनीश धारिवाल ने कहा कि सीएम फ्लाइंग के सूचना पर वे आए थे। इसके बाद उनका रिकॉर्ड चेक किया गया, हालांकि उनके पास लाइसेंस था। एजेंसी का होल सेल गैस का काम है। उन्हें अपना पूरा रिकॉर्ड देने के लिए कहा गया है। इसके लिए समय दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की लाइसेंस अॅथारिटी से नोटिस जारी करवाया जाएगा। उसके बाद ही ड्रग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed