{"_id":"5fa43a1f8ebc3e9bb350bfd1","slug":"cm-flying-team-caught-two-illegal-liquor-contracts-sirsa-news-rtk581606098","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग टीम ने दो अवैध शराब ठेका पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग टीम ने दो अवैध शराब ठेका पकड़ा
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम ने वीरवार शाम को शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे दो शराब ठेकों को पकड़ा है। पकड़े गए दोनों शराब के ठेकों से करीब 400 बोतल शराब बरामद हुई है। हालांकि दोनों ही शराब के ठेको पर काम करने वाले कारिंदे मौके से फरार हो गए। टीम के सदस्यों ने दोनों अवैध ठेकों से बरामद हुई शराब को जब्त कर लिया और आगामी कार्रवाई के लिए अपने उच्चाधिकारियों को लिख दिया है।
जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग टीम के और से सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एएसआई सुरेंद्र कुमार, एएसआई जयवीर सिंह, एएसआई राकेश कुमार और एएसआई बजरंग की टीम ने सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी नरेश कुमार, आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह और जांच अधिकारी जगबीर सिंह व स्थानीय पुलिस के साथ वीरवार को ऐलनाबाद की अनाज मंडी के पीछे रेलवे स्टेशन की ओर एक अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेके पर छापा मारा। टीम ने इस अवैध ठेके से 15 पेटी और 8 बोतल देसी शराब और 2 पेटी में 8 बोतल बियर की बरामद की। इसके बाद टीम नेशहर के हनुमानगढ़ रोड पर अंडर ब्रिज के पास स्थित एक बंद ठेके का ताला तोड़कर वहां से 12 पेटी 3 बोतल देसी शराब, एक पेटी 9 बोतल अंग्रेजी शराब और एक पेटी 5 बोतल बियर की बरामद की है। टीम ने स्थानीय पुलिस और पार्षद अनिल भादू व नंबरदार हरविंदर सिंह मंगा की मौजूदगी में बरामद हुई शराब की गिनती कर उसे अपने कब्जे में लेकर दोनों अवैध रूप से चल रहे ठेकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपने अधिकारियों को लिख दिया है।