फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Closed house targeted, cash and jewellery stolen

Sirsa News: बंद घर को बनाया निशाना, नकदी-जेवर चोरी

Mon, 08 Sep 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 08 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Closed house targeted, cash and jewellery stolen
ऐलनाबाद। ऐलनाबाद के वार्ड 9 में सोमवार को शाम के समय में बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। मकान मालिक अपने परिवार के साथ घूमने के लिए गुजरात गया हुआ था। पड़ोसियों ने जब घर का ताला टूटा हुआ देखा तो मालिक के भाई के विजय कुमार को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिंक टीम को बुलाने की बात कहीं। इसके बाद उन्होंने जांच कर घर को सील कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में मकान मालिक के भाई विजय धानुका ने बताया कि वह अनाजमंडी में आढ़ती है। शाम के समय भाई अशोक धनुका के पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि आपके भाई के मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उस दौरान उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने के बाद सभी ने अंदर जाकर देखा तो अंदर दो कमरों के ताले टूटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने घर के सभी बंद गेटों के ताले तोड़कर खंगाला था। ऐसे में विजय कुमार ने अपने गुजरात में घूमने के लिए गए अपने भाई अशोक धानुका को फोन कर सारी जानकारी दी। अशोक ने उसे बताया कि कमरे के अंदर अलमारी में जेवरात व नकदी पड़ी हुई थी। अलमारी का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी व जेवरात चुराकर ले गए थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed