फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleanliness survey team knocks in the district, will conduct survey at district headquarters by next week

जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण टीम की दस्तक, अगले सप्ताह तक जिला मुख्यालय पर करेगी सर्वेक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness survey team knocks in the district, will conduct survey at district headquarters by next week
मुख्य डाकघर के पास सड़क के बीच में बैठे बेसहारा पशु। - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए टीम जिले में दस्तक दे चुकी है। फिलहाल जिला मुख्यालय पर इस टीम का अगले सप्ताह तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए नगर परिषद ने रैंकिंग में सुधार के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। परंतु जरूरत से आधे सफाई कर्मचारियों के सहारे नगर परिषद को अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने इसी सप्ताह डबवाली शहर का निरीक्षण किया है। ऐसे में उम्मीद है कि यह टीम जल्द ही सिरसा में निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण टीम कब जिला मुख्यालय का निरीक्षण करेगी, इसके बारे में नगर परिषद को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। शहर की सफाई व्यवस्था भी बेपटरी हो चुकी है। नगर परिषद सर्वेक्षण टीम के निरीक्षण के चलते अपना फाइल वर्क तो पूरा होने की बात कह रही है, परंतु धरातल पर तैयारियां न के बराबर है। शहरवासी पिछले लंबे समय से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, बेसहारा पशु, पार्किंग सुविधा, कचरा प्वाइंट आदि को दूर करने की मांग कर रहे हैं। नगर परिषद इन समस्याओं का अभी तक स्थायी समाधान करवाने में विफल रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम भी शहर का निरीक्षण कर ऐसी इन्हीं समस्याओं से संबंधित जानकारी शहरवासियों से एकत्रित करेगी। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन के लिए रैंकिंग में सुधार लाना एक चुनौती बन गया है। नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारी भी जरूरत से आधे हैं। शहर की आबादी करीब ढाई लाख है। ढाई लाख की आबादी पर नगर परिषद के पास करीब 225 सफाई कर्मचारी है। परंतु आबादी को देेखते हुए इन कर्मचारियों की संख्या दोगुनी होनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते पूरे शहर में सफाई व्यवस्था समय पर नहीं हो पाती है, जिस कारण जगह-जगह कचरे के ढेर देखने को मिल जाते हैं।
विज्ञापन

सर्वे टीम को फीडबैक देना बनी चुनौती
स्वच्छता सर्वेक्षण टीम शहर का निरीक्षण कर लोगों से सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक लेगी। परंतु नगर परिषद की ओर से शहरवासियों को फीडबैक देने के लिए जागरूक नहीं किया जा रहा है। केवल दीवारों पर पोस्टर व कागजों में नगर परिषद का जागरूकता अभियान चल रहा है। नगर परिषद ने शहरवासियों को जागरूक करने के लिए 30 सक्षम युवाओं को लगाया है, परंतु यह प्रयास नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समस्याएं गिरा सकती है शहर की रैंकिंग
- शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कचरा प्वाइंट को भी नहीं हटाया गया है।
- बेसहारा पशुओं का झुुंड मुख्य बाजार व गलियों में देखा जा सकता है। नगर परिषद शहर को स्ट्रे कैटल फ्री करने में विफल रही है।
- सार्वजनिक शौचालयों की समय पर नहीं होती सफाई। बदबू के कारण आसपास के लोग उठा रहे परेशानी।
- शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं। नगर परिषद ने शहर में पार्किंग को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है।
- समय पर वार्डों में नियमित रूप से नहीं हो रही सफाई।
वर्जन
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद हरसंभव प्रयास कर रही है। स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed