फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleanliness arrangement in the yard is in disarray, dirt spread over the custard

Sirsa News: रोड़ी में सफाई व्यवस्था बेपटरी, फिरनी पर पसरी गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness arrangement in the yard is in disarray, dirt spread over the custard
रोड़ी गांव की गली में फैला गंदा पानी। 
रोड़ी। गांव रोड़ी की फिरनी से मलड़ी पुल की ओर जाने वाले मोड़ पर पिछले एक सप्ताह से सीवरेज ओवरफ्लो है, जिससे फिरनी पर गंदा पानी फैला हुआ है। स्थिति इतनी गंभीर है कि ग्रामीण सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा कर पंचायत को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पूरे गांव की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। मुख्य बस स्टैंड, बाजार, गलियों और चौराहों पर कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे बदबू फैल रही है और पैदल यात्रियों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। कई वार्डों की नालियां मिट्टी से भरी हुई हैं, जिससे गंदा पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत नालियों की केवल ऊपरी सफाई कर कचरा सड़क किनारे छोड़ देती है, जिससे बाद में वही कचरा बड़ा ढेर बन जाता है। कुछ वार्डों में तो सुबह पानी की सप्लाई शुरू होते ही नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं। बाजार क्षेत्र में कचरे के ढेरों पर घूमते बेसहारा पशु भी लोगों और दुकानदारों के लिए मुसीबत बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकरणों की भरमार, लेकिन काम शून्य
गांव में सफाई के लिए 6 कर्मचारी, 4 रिक्शे और गीला-सूखा कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध होने के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल पड़ी है। कालांवाली रोड के साथ बने निकासी नाले की सफाई पिछले एक साल से नहीं हुई है, जिससे ओवरफ्लो होकर दूषित पानी सड़क पर फैलता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नाले की सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

-
मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। सफाई कर्मचारियों को सूचित कर गांव में जिस जगह गंदगी है वहां कल ही सफाई करवा दी जाएगी। - विष्णु वर्मा, पंचायत सचिव बड़ागुड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed