फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Civil hospital sirsa, Helth minister Anil viz, sirsa

डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण में सिविल अस्पताल में मिलीं खामियां

Fri, 07 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Fri, 07 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital sirsa, Helth minister Anil viz, sirsa
civil hospital - फोटो : Bureau

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आठ अप्रैल को संभावित सिरसा आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वीरवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. विरेश भूषण ने ठेकेदारों व साथ सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल में मिलीं खामियों को देखकर कर्मचारियों को लताड़ लगाई और तुरंत प्रभाव से खामियों को दूर करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में शौचालयों की हालत पतली मिली। लैब के दरवाजे और शीशे टूटे मिले। इसी प्रकार की महिला वार्ड में शौचालयों में गंदगी मिलने पर स्टाफ को झाड़ सुनने को मिली। जहां मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को लेटा देख डिप्टी सीएमओ भड़क गए। उन्होंने स्टाफ नर्सों से कहा कि मरीज के साथ कोई तीमारदार लेटा न मिले। एक ही शख्स मरीज के पास बैठ सकता है। डिप्टी सीएमओ की नजर सालों से बंद पड़े गेट पर गई तो पता चला कि ये गेट शौचालय का है। डिप्टी सीएमओ ने निर्देश दिए कि तुरंत शौचालय की सफाई करवाकर इसे इस्तेमाल लायक बनाया जाए। हॉल में 36 नंबर कमरे में लोगों की लंबी लाइन देख डिप्टी सीएमओ वहां पहुंचे। डॉक्टर से लंबी लाइन का कारण पूछा तो पता चला कि वीरवार को अन्य दिनों से ज्यादा मरीज उपचार के लिए आए हैं। लंबी लाइनों के समाधान के लिए एक और ओपीडी खोलने के लिए निर्देश दिया गया। छाती रोग विशेषज्ञ के कमरे में भी इसी प्रकार मरीजों की भीड़ लगी थी। लाइन में खड़े मरीजों की समस्याओं को समझते हुए डिप्टी सीएमओ ने साथ लगते कमरे में एक ओर ओपीडी खोलने के निर्देश दिया।
विज्ञापन


दवाखाने में खिड़कियों पर गत्ते लगे देेख आया गुस्सा
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ वीरेश भूषण दवाखाने में पहुंचे तो एसी बंद था और खिड़की पर गज्जे लगे हुए थे जिन्हें देख उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों पर गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि दवाइयां सुरक्षित रखने के लिए एसी का चलना बहुत जरूरी है। दवाखाने में दवाइयों की सूची भी जांची गई। कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जिन दवाइयों की कमी है उसकी सूची बनाई जाए, ये दवाइयों बाजार से खरीदी जाएंगी। दवाखाने में सारी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में मिलनी चाहिए। डिप्टी सीएमओ ने कर्मचारियों से कहा कि अगर कोई दिक्कत है तो सीधा उनसे संपर्क किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर की हालत खस्ता
ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण के दौरान वहां पर काफी खामियां मिली। वॉश वेसिन की टूटियां टूटी हुईं थीं और सफाई का स्तर अच्छा नहीं दिखा। डिप्टी सीएमओ ने ठेकेदारों से कहा कि ट्रॉमा सेंटर में नई टूटियां लगाएं जाएं। ट्रॉमा सेंटर में पांच सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। ऐसे में साफ सफाई बेहतर होने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान ही बेडों की चादरें बदलकर नई चादरें लगा दी गईं। कुछ जगहों पर पुरानी झाडू़ व सामान देखकर इन्हें यहां से तुरंत हटाने आदेश कर्मचारियों को दिया गया। कर्मचारियों से कहा गया कि हेल्थ मिनिस्टर ने आना है अस्पताल का कोना-कोना चकाचक कर दो। सफाई, पानी व लाइट से संबंधित तनिक भी समस्या नहीं रहनी चाहिए।

इमरजेंसी में घायल मरीज मिला पर डॉक्टर नदारद
निरीक्षण के आखिर में जब डिप्टी सीएमओ वीरेश भूषण इमरजेंसी में पहुंचे तो वहां पर एक घायल व्यक्ति लेटा पड़ा मिला। उसके उपचार के लिए कोई डॉक्टर पास न देखकर डिप्टी सीएमओ ने स्टाफ नर्स से पूछा कि डॉक्टर कहां पर है? नर्स ने जवाब दिया यहीं पर है, इसके बाद डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया। पता चला डॉक्टर वॉशरूम गए थे। कर्मचारियों को बताया गया कि हेल्थ मिनिस्टर आने वाले हैं, सभी ड्यूटी डॉक्टर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करें।


दूर होंगी सारी खामियां
सिविल अस्पताल का निरीक्षण करके ये देखा गया है कि क्या-क्या समस्याओं से मरीजों को दो-चार होना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां मिलीं उसे तुरंत प्रभाव से दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। हेल्थ मिनिस्टर का आठ या नौ अप्रैल को सिरसा में दौरा है।
-डॉक्टर वीरेश भूषण, डिप्टी सीएमओ, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed