फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civic issuse,Farmer protest,sirsa news

किसान बोले- सरकार खेती के लिए मूलभूत सुविधाएं देने की बजाय थोप रही नए कानून

Wed, 23 Dec 2020 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,Farmer protest,sirsa news
राजस्थान की सीमा से सटे पैंतालिसा क्षेत्र में किसानों को नहरी पानी की कमी, सेम की समस्या सहित कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। किसान सरकार द्वारा लाए गए वर्तमान में तीन कृषि कानूनों को भी गलत बता रहेे हैं। इनका है कि किसानों को खेती करने के लिए मूलभूत सुविधाएं देने की बजाय सरकार नए-नए कानून थोप कर किसानों पर अन्याय कर रही है।
विज्ञापन

किसान दिवस पर जब चोपटा खंड के गांव माखोसरानी में किसानों से बात की गई तो किसानों ने अपना दर्द इस तरह बयान किया। किसान विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी नरमे की फसल का बीमा करवाया था और फसल खराब हो गई। लेकिन उन्हें बीमा नहीं मिला। सरकार घोषणाएं तो बार-बार कर देती है लेकिन उसका फायदा किसान को नहीं मिल पाता। उनका कहना है कि सरकार को तीनों कृषि कानून तुरंत प्रभाव से वापिस लेकर किसानों को मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली इत्यादि मुहैया करवाए तो पैदावार ठीक हो सकती है और आमदनी भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

किसान रमेश कुमार ने बताया कि सरकार ने नहरी पानी में कटौती करके उनके साथ धोखा किया है अब उनकी फसलें सिंचाई के अभाव में सूखने लगी हैं। सरकार ने ऐन वक्त पर आकर नहरी पानी की कटौती कर दी है। इससे फसलों का उत्पादन काफी कम हो जाएगा। एक तरफ तो सरकार आमदनी बढ़ाने की बात करती है, दूसरी तरफ नहरी पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं में कटौती करके किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कालूराम ने बताया कि पहले खेती मुनाफे का सौदा होती थी लेकिन अब चार-पांच सालों में खेती पूरी तरह से घाटे का सौदा बन गई है। सरकार बार-बार किसानों पर नए-नए कानून थोप कर किसानों की आर्थिक हालत कमजोर कर रही है।
किसान साधु राम का कहना है कि सरकार को तीन कृषि काले कानून वापस लेने चाहिए। इन कानूनों से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा बल्कि कारपोरेट घरानों को ही फायदा होना है। किसान और ज्यादा गरीब हो जाएगा सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैया से लोगों का जीना दूभर हो जाएगा।
किसान महेंद्र सिंह का कहना है कि सेम की समस्या काफी विकराल बनी हुई है। सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है। चुनाव के समय तो सेम की समस्या खत्म करने का झुनझुना बजा दिया जाता है, लेकिन चुनाव के जाते ही इस और कोई ध्यान नहीं देता। पिछले 28 वर्ष से खेतों में एक दाना भी नहीं हुआ है इस तरह से तो 2022 तक आय दुगनी तो क्या उनकी जमीन में एक दाना उग जाए तो भी अच्छा समझेंगे।

किसान जगदीश चंद्र का कहना है कि खेती करने के लिए खेतों में पक्के खाल, नहरी पानी पर्याप्त मात्रा में मिले, असली खाद, बीज मिले तो किसान खुद-ब-खुद अच्छी पैदावार लेकर आमदनी बढ़ा सकता है लेकिन सरकार अपनी मनमर्जी करके किसानों पर अत्याचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed