फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   city kirtan was taken out to celebrate guru parv

मिटी धुंध जग चाणन होआ...गुरु पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला

Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
city kirtan was taken out to celebrate guru parv
नगर कीर्तन में गतका पार्टी करतब दिखाते हुए। - फोटो : Sirsa
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पंज प्यारों की अगुवाई में सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित श्री कलगीधर सिंह सभा गुरुद्वारा से शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा और नगर कीर्तन के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। जहां गुरु के पंज प्यारे फूलों से सजी पालकी की अगुवाई कर रहे थे। इनके साथ दो युवक धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे। वहीं बाबा दीप सिंह गतका पार्टी के युवाओं ने गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों और साध-संगत को रोमांचित कर दिया। नगर कीर्तन में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर पुण्य कमाया। नगर कीर्तन में नन्हें बच्चे बने पंज प्यारे एक खुली जीप में सवार थे। उनके पीछे सड़क पर भाई कन्हैया जी संस्था की गाड़ी पानी का छिड़काव करते हुए तथा महिला श्रद्धालु झाड़ू लगाते हुए बड़ी संख्या में चल रही थीं। सबसे पीछे गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी फूलों से सजी एक विशेष पालकी में थी। व्यवस्था बनाने के लिए एक पुलिस की गाड़ी आगे-आगे तथा पुलिस के जवान पालकी के साथ-साथ चल रहे थे। इसके साथ-साथ खालसा हाई स्कूल, नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनपीएस, मैरीलैंड के स्कूली बच्चे बैंड के साथ जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। डबवाली के नवनिर्वाचित विधायक अमित सिहाग ने भी गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेककर धर्म लाभ अर्जित किया और पालकी के साथ-साथ चले। नगर कीर्तन सब्जी मंडी, गोल बाजार, मेन बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, रेलवे क्रॉसिंग, कॉलोनी रोड, चौटाला रोड, बठिंडा गोल चौक, जीटी रोड से से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह साध-संगतों के लिए लंगर भी लगाए गए थे। श्री कलगीधर सिंह सभा गुरुद्वारा की प्रबंधक कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं को सौहार्द का संदेश देते हुए गुरु पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed