फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City handed over to thieves: shutters and locks of five shops were broken in one night

चोरों के हवाले शहर : एक रात में पांच दुकानों के शटर और ताले तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
City handed over to thieves: shutters and locks of five shops were broken in one night
सीसीटीवी में कैद सफेद रंग की सिवफ्ट गाड़ी से शटर काटने का सामान निकालते हुए चोर। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के मुख्य बाजारों में स्थित पांच दुकानों में एक ही रात में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस गश्त और सभी चौराहों पर लगे हाई क्वालिटी के कैमरों को चकमा देते हुए चोर आए और वारदात को अंजाम देकर आरास से फरार हो गए। चोरी की घटना में खास बात यह रही कि जो कार चोरी में प्रयोग की गई, उस पर लगी नंबर प्लेट की जब जांच की गई तो वह स्कूटी का निकली।
विज्ञापन

बीती रात को चोरो ने शहर में बाजारों में पांच जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटनाएं इतने शातिर तरीके से अंजाम दी गई कि किसी को भनक तक नहीं लगी। चोरी को अंजाम देने के लिए चोरों ने किसी दुकान में कैमरों को दूसरी तरफ घुमा दिया, तो कहीं जाते-जाते डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाकर सबूत जुटाए और जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी दो दिन के दौरान भी शहरी क्षेत्र से चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। वीरवार सुबह बाजार खुले तो चारों तरफ चोरी की घटनाओं की चर्चा फैली। पुलिस का दावा कि रात भर टीमें गश्त करती हैं लेकिन इसके बावजूद एक ही रात में शहर के बाजारों से पांच दुकानों में चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि चोर गिरोह एक्सपर्ट था। क्योंकि जब मिले सबूतों के आधार पर जांच की गई तो कार पर लगीं नंबर प्लेट पर लिखा नंबर हिसार की स्कूटी का मिला। चोरों ने आगे की नंबर प्लेट पर मिट्टी पोत रखी थी। चोरी करने के लिए कहीं दुकानों के ताले तोड़े गए तो कहीं शटर को ही काट दिया गया। फुटेज में चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों द्वारा गाड़ी से पहले दुकानों की रैकी करते नजर आए।
विज्ञापन

इन जगहों पर चोरों ने की वारदात
रौनक कलेक्शन
रोड़ी बाजार स्थित रौनक कलेक्शन को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने शटर के बीच में लोहे की जंजीर डाल उसे खोला। दुकान संचालक केशव सेठी ने बताया कि सुबह साढे़ चार बजे फोन पर किसी ने सूचना दी कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जब दुकान खोली तो पता चला कि चोर गल्ले में रखी 20 हजार रुपये व काउंटर पर रखे सूट ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयल कनफैक्शनरी
सुबह करीब 5 बजे गोयल कनफैक्शनरी पर एक कार में सवार लोगों द्वारा पहले रैकी की जाती है। 5 बजकर 2 मिनट पर चोरों द्वारा दुकान के गेट पर लगे कैमरे को तोड़ा गया। फुटेज में चोर शटर के दोनों ताले तोड़कर अंदर प्रवेश करते हुए दिखे। दुकान मालिक बजरंग दास गोयल ने बताया कि चोरों गल्ले से 70 हजार रुपये व 20 किलो ड्राई फ्रूट चोरी कर ले गए। चोरी के सबूत मिटाने के लिए चोर दुकान के अंदर लगे डीवीआर भी अपने साथ उखाड़ ले गए।
विकास मेडिकल
चोरों ने गोयल कनफैक्शनरी हाउस में चोरी करने के बाद सात दुकान आगे स्थित विकास मेडिकल को अपना निशान बनाया। शटर पर लगे दोनों ताले तोड़े गए और गल्ले में रखे 5 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक सुरेश चंद्र ने बताया कि वह रोजाना सुबह 5 बजे दुकान पर आते है। वीरवार सुबह आकर देखा कि शटर के दोनों ताले टूटे पड़े थे और गल्ले में रखी नगदी गायब थी।
4 बलिहारी मेडिकोज
डाक घर वाली गली में स्थित बलिहारी मेडिकोज का चोरों ने शटर तोड़ दिया गया लेकिन गेट नहीं खोल पाए। एंटी थेफ्ट लॉक सिस्टम लगा होने के चलते चोर शटर नहीं खोल पाए। मेडिकल संचालक सहिल ने बताया 29 अगस्त को दुकान का मुहूर्त था इसलिए वीरवार रात 1 बजे तक वह दुकान में सामान रख रहे थे। सुबह करीब साढे़ सात बजे पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि दुकान का शटर कटा हुआ है। जांच की तो सब कुछ सुरक्षित था। चोरों ने कटर से शटर तो काट दिया लेकिन एंटी थेफ्ट लॉक सिस्टम लगा होने के चलते वह उनसे खुला नहीं।
साईं मेडिकल
आंबेडकर चौक पर स्थित साईं मेडिकल का शटर तोड़कर चोर गल्ले में रखी 5 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है। सबूत जुटाए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

- ईश्वर सिंह, एसएचओ, थाना सिटी।

घटना के बाद फिंगर प्रिंट की जांच करती फोरेंसिक टीम ।

घटना के बाद फिंगर प्रिंट की जांच करती फोरेंसिक टीम ।- फोटो : Sirsa

चोरों द्वारा काटा गया दुकान का शटर।

चोरों द्वारा काटा गया दुकान का शटर।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed