{"_id":"7631e51f8d912233c0cfe88e429682d2","slug":"cid-man-deth-brain-strok-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईडी कर्मचारी की ब्रेन अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईडी कर्मचारी की ब्रेन अटैक से मौत
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलनाबाद में तैनात राजकीय गुप्तचर विभाग के एचसी मदन लाल का बुधवार शाम निधन हो गया। वीरवार को गांव बनवाला में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में सीआईडी की सिरसा शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय शर्मा सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी शत्रुजीत कपूर ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सिरसा जिले के गांव बनवाला निवासी मदन लाल दस सालों से राजकीय गुप्तचर विभाग में कार्यरत था। कुछ समय से एचसी मदन लाल की ऐलनाबाद क्षेत्र में तैनाती थी। 17 जनवरी को पंचायती चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान मदन लाल मतदान केंद्रों में जाकर स्थिति की जानकारी ले रहा था कि अचानक उसे ब्रेन अटैक आ गया। पुलिस कर्मचारियों ने उसे सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
वहां से डॉक्टरों ने मदन लाल को हिसार रेफर कर दिया। बुधवार शाम उपचार के दौरान मदन लाल की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीआईडी व पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।