फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Christmas brings a buzz to the market, shops decorated

Sirsa News: क्रिसमस की दस्तक से गुलजार हुए बाजार, सजीं दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Christmas brings a buzz to the market, shops decorated
सिरसा। शहर की मुख्य चर्च में पेंट करते हुए पेंटर। संवाद
सिरसा जिले में जैसे-जैसे क्रिसमस पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शहर और कस्बों के बाजार उत्सव के रंग में रंगते नजर आ रहे हैं। 25 दिसंबर के लिए खासकर बच्चों और महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका असर सीधे बाजारों की रौनक पर साफ झलक रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों सेंटा क्लॉज की पोशाक, लाल टोपी, बेल, रंग-बिरंगी लाइटें, क्रिसमस ट्री और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजर आ रहा है। जिले के कई निजी और सरकारी स्कूलों में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में बच्चे सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनकर नृत्य, गीत और लघु नाटिकाओं के माध्यम से प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में बाल सेंटा बनने की होड़ सी लगी हुई है, जिससे बच्चों के चेहरे पर अलग ही खुशी झलक रही है। शिक्षक भी बच्चों को क्रिसमस के महत्व और मानवीय मूल्यों के बारे में जानकारी देकर पर्व की भावना से जोड़ रहे हैं। महिलाएं भी क्रिसमस की तैयारियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। वे अपने बच्चों के लिए सेंटा क्लॉज की ड्रेस, लाल टोपी, जूते और बेल खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही घरों को सजाने के लिए कैंडल, सितारे, लाइटिंग और क्रिसमस ट्री की मांग भी बाजार में लगातार बढ़ रही है। दुकानों पर सजी लाल रंग की सेंटा पोशाकें और चमचमाती सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। बाजार में सजावटी सामान बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहकों की संख्या अच्छी रही है और पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
--------------------
क्रिसमस केक व चॉकलेट की भी बाजार में मांग
शहर के मुख्य बाजार, मोहंता मार्केट, सदर बाजार, रोड़ी बाजार, बरनाला रोड सहित अन्य इलाकों में क्रिसमस की खरीदारी के लिए भीड़ नजर आ रही है। दुकानदार रवि कुमार ने बताया कि खासतौर पर बच्चों के साइज की सेंटा ड्रेस और टोपियों की मांग ज्यादा है। इसके अलावा केक, चॉकलेट और गिफ्ट आइटम्स की भी बिक्री बढ़ी है। बेकरी दुकानों पर केक के ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं और कई जगह विशेष क्रिसमस के तैयार किए जा रहे हैं।

-------------------
चर्च में तैयारियां शुरू, लड़ियों से सजाया जा रहा
क्रिसमस के लिए चर्च में भी तैयारियां जोरों पर हैं। जिले की चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं, कैरोल सिंगिंग और क्रिसमस ईव कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। चर्च प्रबंधन की ओर से साफ-सफाई, सजावट और लाइटिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। चर्च से जुड़े लोगों का कहना है कि क्रिसमस सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देने का दिन है। कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी क्रिसमस के मौके पर जरूरतमंद बच्चों और परिवारों के लिए उपहार वितरण और सेवा कार्यक्रम आयोजित करती हैं।

सिरसा। शहर की मुख्य चर्च में पेंट करते हुए पेंटर। संवाद

सिरसा। शहर की मुख्य चर्च में पेंट करते हुए पेंटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed