फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Children just need to be given the right condition and direction: Nirmal Singh

बच्चों को बस जरूरत है सही दशा और दिशा देने की : निर्मल सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Children just need to be given the right condition and direction: Nirmal Singh
गांव वैदवाला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अति​थि 
सिरसा। गांव वैदवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व रिटायर्ड कर्मचारी कमेटी से सेवानिवृत्त फौजी निर्मल सिंह ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी डाॅ. गुरचरण सिंह व गांव के सरपंच दीप सिंह ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या नीलम कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम में जीपीएस ढाणी दर्शन सिंह व जीपीएस ढाणी वड़ैचा के बच्चों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों की ओर से नकद पुरस्कार राशि, सर्टिफिकेट व स्टेशनरी देकर पुरस्कृत किया गया। निर्मल सिंह ने कहा कि इन बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इन्हें जरूरत है बस सही दशा व दिशा देने की। क्योंकि यही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य तय करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर समाजसेवी डाॅ. गुरचरण सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करते हैं। उन्होंने कहा कि यही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य बनेंगे, इसलिए शुरू से ही इनकी नींव को मजबूत किया जाए तो ये देश के विकास में अपना संपूर्ण योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गांव वैदवाला के सरपंच दीप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से भी स्कूल में हर संभव सहयोग किया जा रहा है, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। कार्यक्रम में मंच संचालन मंजू व बिंदू ने किया। इस मौके पर सर्व रिटायर्ड कमेटी के प्रधान हंसराज, दलवीर, गुरप्रीत सिंह सहित स्कूल का स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed