{"_id":"65b1627d5a02108b480b9c37","slug":"chief-minister-manohar-lal-gifts-development-projects-worth-more-than-rs-59-crore-to-sirsa-district-sirsa-news-c-128-1-svns1027-14094-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा जिले को दी 59 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा जिले को दी 59 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात
Thu, 25 Jan 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को हिसार के लुवास परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की 2,024 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
इसी कड़ी में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह मुख्यअतिथि रहे। सीएम ने सिरसा से संबंधित लगभग 59 करोड़ रुपये विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें बिजली वितरण निगम की 33.77 करोड़ रुपये की लागत की चार परियोजनाओं का उद्घाटन, सिंचाई विभाग और मार्केटिंग बोर्ड की 24.79 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति पर चलते हुए सभी क्षेत्रों में समान विकास कार्य करवा रही है। सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए कार्य करवा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सदैव किसानों की आमदनी बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
यह सरकार किसान और गरीब वर्ग को समर्पित है और इनके हितार्थ नई-नई योजनाएं शुरू की हैं। इस मौके पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एडीसी डाॅ. विवेक भारती, जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, रानियां मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन शीशपाल कंबोज, भाजपा नेता सुरेश पंवार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण
33.77 करोड़ रुपये की लागत की चार परियोजनाओं का उद्घाटन
6,40,15,000 रुपये की लागत से गांव गोरीवाला में निर्मित 33केवी सब स्टेशन
4,66,43,000 रुपये की लागत से हुडा सेक्टर 20 में निर्मित 33 केवी सब स्टेशन
9,23,68,000 रुपये की लागत से गांव फतेहपुर नियामत खां में निर्मित 33 केवी सब स्टेशन
13.47 करोड़ रुपये की लागत से 132/33 केवी पावर ट्रांसफार्मर के साथ 132 केवी एआईएस गांव जमाल का लोकार्पण किया।
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
1,10,51,000 रुपये की लागत से धोतड़ से खारियां तक सड़क की विशेष मरम्मत
1,74,19,000 रुपये की लागत से जोधपुरिया से धोतड़ तक सड़क की विशेष मरम्मत
1,05,12,000 रुपये की लागत से फतेहपुरिया से मेहना खेड़ा तक सड़क का पुनर्निर्माण
4,97,35,000 रुपये की लागत से आरडी 0-57300 टेल से जंडवाला डिस्ट्रीब्यूटरी की रीमॉडलिंग
8,78,70,000 रुपये की लागत से आरडी 65000-116596 टेल से डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी की रीमॉडलिंग
1,13,40,000 रुपये की लागत से साहूवाला से शुगर मिल पन्नीवाला मोटा तक सड़क की विशेष मरम्मत
1,49,85,000 रुपये की लागत से ऐलनाबाद में अनाज मंडी, सब्जी मंडी, लक्कड़ मंडी में चहारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
4.50 करोड़ रुपये की लागत से हिसार घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन के लिए शेरांवाली पैरलल चैनल, दक्षिणी घग्गर नहर और घग्गर बांध निकास मार्ग का निर्माण कार्य।