{"_id":"5e65379b8ebc3eeadd76ac7d","slug":"chief-minister-approves-projects-worth-rs215-corore-in-raniya-vidhan-sabha-sirsa-news-rtk546125096","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने रानियां विधानसभा क्षेत्र में 215 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने रानियां विधानसभा क्षेत्र में 215 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : Sirsa
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को खारियां गांव में बिजली मंत्री रणजीत सिंह द्वारा आयोजित प्रगति रैली में 50 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही रानियां विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 215 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हरियाणा की धरती को किसान और वीरों की धरती बताते हुए यहां के जवानों और किसानों का देश के लिए योगदान को याद दिलाते हुए कहा कि हरियाणा वीर भूमि है। उन्होंने कहा कि कभी हरियाणा लिंगानुपात में बदनाम था। एक हजार लड़कों पर 830 लड़कियां होती थी। लेकिन पांच साल में हरियाणा में अब परिवर्तन आया है। लिंगानुपात में एक हजार लड़कों पर 923 लड़कियां हैं। यह हरियाणा में अब परिवर्तन दिखाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रगति रैली इस बात का सूचक है कि हमारी सरकार द्वारा करवाए गए प्रगति और विकास को हम जनता के बीच लेकर आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की नियत साफ है। उन्होंने कहा कि चौ. छोटू राम जैसे किसान नेता इस धरती से पैदा हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक राशि का लाभ देते हुए वन रैंक-वन पेंशन के मुद्दे को हल किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के जवानों के लिए जहां अत्याधुनिक हथियार खरीदे हैं वहीं उनकी सुरक्षा के लिए एक लाख 86 हजार बुलेट प्रूफ जैकेट मुहैया करवाई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से पूर्व की सरकारों ने 20 साल में फौज के लिए किसी भी प्रकार की खरीद नहीं की और जहां खरीद की गई वहां उनमें जम कर घोटाले किए। उन्होंने कहा कि प्रगति यह दर्शा रही है कि मोदी सरकार ने वायु सेना में 26 राफेल जहाज, 28 अपाचे हेलीकॉपटर, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल सहित जवानों को पांच लाख अत्याधुनिक राइफल खरीद कर दी है, जिससे हमारी सैन्य शक्ति मजबूती आई है।
जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत देश के 12 करोड़ किसानों को उनके खाते में छह हजार रुपये सालाना दिए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना को दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थ कवर बताते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 55 करोड़ लोगों को लाभ से जोड़ा गया है। एक साल में 90 लाख मरीजों को 12 हजार करोड़ रुपये का इलाज मुहैया करवाया गया है। उज्ज्वला योजना महिला को गैस कनेक्शन देना ही नहीं है वह उनके सम्मान का बड़ा प्रतीक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने और उसमें सिरसा को शामिल करने को भी अभूतपूर्व बताया और कहा कि विकास पैसे से नहीं बल्कि साफ नीयत से होता है। उन्होंने कहा कि हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक राजकीय कॉलेज, नहरी खालों को पक्का करने की सीमा 24 फिट से 40 फिट बढ़ाने, मनेठी में एम्स जैसे अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण करवाने और झज्जर में देश में सबसे बड़े 700 बेड के कैंसर संस्थान का निर्माण यह बता रहा है कि हरियाणा में बिना भेदभाव के विकास किए गए हैं। जेपी नड्डा ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह को बड़े दिल का नेता बताते हुए कहा कि जैसा इनके बारे में सुना था उनसे कहीं अच्छे इंसान हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वे सिरसा में पिछले पांच वर्ष में हर विधानसभा क्षेत्र में दो से तीन बार आए और सिरसा के विकास के लिए योजनाओं को लागू किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में हमारे खजाने की चॉबी दूसरे के पास थी। हमें नहीं पता था कि खजाने में क्या आ रहा है, क्या जा रहा है। लेकिन अबकी बार खजाने की चॉबी मेरे पास है। खजाना भरपूर है किसी भी प्रकार से विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा अभी हाल ही में सभी विधायकों और जन प्रतिनिधियों की सलाह द्वारा तैयार किए गए बजट को बेहतरीन बताते हुए विपक्ष के पास भी इस बजट की आलोचना करने का कोई मुद्दा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में छह करम के ऊपर रास्तों को लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाने की घोषणा की और कहा कि हरियाणा में लोक निर्माण विभाग 1500 किलोमीटर ऐसी सड़कों का निर्माण करेगा। इसके अलावा पांच करम की छोटी सड़कों को मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाया जाएगा जो 1300 किलोमीटर लंबी है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी और सब्जी मंडियों के निर्माण में भी योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। हरियाणा सरकार प्राइवेट मंडियां स्थापित करने की भी मंजूरी देगी जिससे किसान को अपने आसपास फसल बेचने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और देश के प्रधानमंत्री ने इस योजना के तहत 2024 तक हर रसोई को नल से जल उपलब्ध करवाने का वायदा किया है। हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के तहत 2022 तक हर घर में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल, सांसद सुनीता दुग्गल भी उपस्थित थे।

सीएम के साथ चर्चा करते बिजली मंत्री रणजीत सिंह।- फोटो : Sirsa