फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chhindra Singh murder case revealed: Wife along with her lover and his friends had murdered her husband.

छिंद्र सिंह हत्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति की थी हत्या

Wed, 27 Nov 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 27 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chhindra Singh murder case revealed: Wife along with her lover and his friends had murdered her husband.
पुलिस के गिरफ्त में हत्याकांड के आरोपी।  स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिला के गांव नरेल खेड़ा निवासी छिंद्र सिंह की हत्या मामले का खुलासा करते हुए डिंग थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुलासा किया है कि छिंद्र सिंह की हत्या उसकी पत्नी गगनदीप कौर व उसके प्रेमी सूरज सिंह सहित तीन लोगों ने मिलकर की थी। पत्नी ने साजिश के तहत रात को अपने पति छिंद्र सिंह को बुलाया। इसके बाद उक्त लोग उसे खेत में ले गए और साफे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। डिंग थाना प्रभारी एसआई भीम सिंह का कहना है कि आरोपियों को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

डिंग थाना प्रभारी एसआई भीम सिंह का कहना है कि छिंद्र सिंह की पत्नी गगनदीप कौर शादियों में रोटी बनाने का काम करती है। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात डिंग मंडी निवासी सूरज पुत्र ओम प्रकाश के साथ हुई। इसके बाद गगनदीप के सूरज के साथ संबंध स्थापित हो गए। छिंद्र सिंह को इसका पता चल गया, जिससे दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा। छिंद्र सिंह गगनदीप को सूरज से मिलने से रोकने लगा। इस कारण गगनदीप ने छिंद्र को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची। 23 नवंबर दोपहर को गगनदीप कौर पति छिंद्र को ये कहकर बाहर चली गई कि वह डिंग मंडी आयोजित एक शादी रोटियां बनाने जा रही है और देर रात को लौटेगी।
विज्ञापन


प्रेमी बोला, छिंद्र को रास्ते से हटाना जरूरी था

पुलिस ने खुलासा किया है कि 23 नवंबर की रात को गगनदीप कौर ने सूरज से कहा कि छिंद्र को रास्ते से हटाना बहुत जरूरी है, नहीं तो हम खुलकर मिल नहीं सकते। इसके बाद दोनों ने सूरज सहित ऑटो में गगनदीप व अपने तीन साथियों को लेकर जीटी रोड पर पहुंचा। इसके बाद गगनदीप ने छिंद्र को फोन किया कि वह जीटी रोड पर खड़ी है, वह उसे आकर ले जाएगा। इसके बाद छिंद्र बाइक लेकर जीटी रोड पहुंचा तो गगनदीप कौर, सूरज व उसके साथियों ने छिंद्र को घेर लिया और उसे उठाकर खेत में ले गए। यहां उक्त सभी ने छिंद्र का साफे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मौत को एक्सीडेंट दिखाने के लिए छिंद्र की लाश व उसका बाइक जीटी रोड पर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या करने के बाद अपने घर चली गई थी पत्नी

इसके बाद गगनदीप अपने घर चली गई। देर रात साढ़े तीन बजे उसने अपने जेठ गुरदीप सिंह को फोन किया कि छिंद्र का एक्सीडेंट हो गया है।इसके बाद गुरदीप सिंह व परिवार के अन्य लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां पर छिंद्र मृत अवस्था में था। उसकी नाक से खून आया हुआ था। घरवालों को लगा कि छिंद्र की एक्सीडेंट से मौत हुई है। कुछ देर बाद बड़े भाई गुरदीप सिंह की नजर छिंद्र सिंह की गर्दन पर गई। गर्दन पर रस्सी के नीले निशान थे। यह देख घरवाले हैरान रह गए। इससे पता चला कि छिंद्र सिहं का रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की गई और मौत को एक्सीडेंट दिखाने के लिए उसकी लाश व बाइक सडक़ पर रख दिया गया।




आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

पुलिस का कहना है कि छिंद्र सिंह की हत्या के आरोप में सूरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी डिंग मंडी,गगनदीप कौर पत्नी छिंद्र सिंह निवासी नरेल खेड़ा व रणबीर सिंह पुत्र सुभाष चंद्र निवासी डिंग मंडी को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed