फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   chaudhari meet, now people see 28 daate

मिल गए चौधर, अब 28 पर टिकी नजरें

Mon, 25 Jan 2016 01:26 AM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्यूूूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Mon, 25 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
chaudhari meet, now people see 28 daate
पंचायत चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में रविवार को सिरसा और नाथूसरी चोपटा खंडों में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। कड़ाके की ठंड के बावजूद रिकॉर्ड 91.6 प्रतिशत मतदान हुआ। कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गाें को मतदान केंद्रों पर लाकर मतदान करवाया। महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ मतदान किया।
विज्ञापन




नाथूसरी चोपटा में एक लाख 10 हजार 427 मतों के लिए 192 और सिरसा खंड में  एक लाख नौ हजार सात सौ 62 वोटों के लिए 167 बूथों पर मतदान हुआ। दोनों खंडों में 111 पंचायतों में से 10 पंचायतों के सरपंच पहले ही सर्व सम्मति से चुन लिए गए थे। अब जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्यों के लिए मतगणना 28 को होगी। कड़ाके की ठंड के बावजूद सिरसा में 89.8 नाथूसरी चोपटा खंड में 93.4 प्रतिशत हुआ रिकॉर्ड मतदान हुआ।
विज्ञापन


सुबह साढे़ सात बजे से सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कई बूथों पर चार बजे तक लाइनें लगी होने के कारण मतदान सायं को साढ़े पांच तक भी मतदान प्रक्रिया जारी रही। पंचों व सरपंचों के लिए मतगणना आज ही हो गई। जीतने वालों ने जश्न मनाए तो हारने वालों के हाथ केवल मायूसी लगी। हुक्का चौपालों पर दिन भर पंचायती चुनावों की चर्चाएं ही जारी रहती थी। जिला में जिला परिषद के 103 उम्मीदवारों में से 24 सदस्य चुने जाने हैं। इसी प्रकार ब्लॉक समिति के लिए सिरसा खंड में 30, नाथूसरी चोपटा खंड में 30, ऐलनाबाद खंड में 25, डबवाली खंड में 30, रानियां खंड में 27, ओढां खंड में 21 व बडागुढा खंड में 23 सदस्य चुने जाने हैं। चुने गए सदस्यों में से ही एक-एक सदस्य को अध्यक्ष के लिए चुना जाएगा। अब अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों ने जोड़तोड़ की राजनीति शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली बार वोट डालने का उत्साह
पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं में उत्साह देखा गया। गांव बेगू की राजविंद्र कौर ने बताया कि उसे पहली बार वोट डालकर काफी खुशी हुई है। अब गांव की सरकार के गठन में हमारा भी योगदान होगा। सुनीता व ऊषा ने कहा कि गांव के विकास के लिए चुनी जाने वाली गांव की सरकार को चुनने में हमारा योगदान होगा।


तीन चरणों में हुए मतदान
प्रशासन ने तीनों चरणों में सफलता पूर्वक मतदान प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद राहत की सांस ली है। पंचायत चुनाव प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए थे। पहले चरण में डबवाली, ओढां और बड़ागुढा खंड में 10 जनवरी को मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। दूसरे चरण में 17 जनवरी को रानियां और ऐलनाबाद खंड में मतदान हुए और अब तीसरे चरण में सिरसा और नाथूसरी चोपटा खंड में मतदान करवाए गए। तीनों चरणों में मतदान करवाने के लिए साढे़ छह हजार कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई थी।

एक माह बाद दफ्तरों में लौटेगी रौनक
पंचायती चुनावों को लेकर पिछले एक माह से सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी गायब नजर आते थे। कामकाजी लोगों को एक ही जवाब मिलता था कि चुनावों में ड्यूटी लगी हुई है। कुछ कर्मचारी चुनावों के नाम पर फरलो भी मार लेते थे। एक माह से सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहे थे। अब चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यालयों में रोनक लौट आएगी।


ऐसे रही मतदान की गति  (प्रतिशत में)
समय               सिरसा खंड          नाथूसरी चोपटा खंड      
9:00  बजे           10.2                    12:00            
10:00               15.5                    19.0
11:00               20.1                     27.5
12:00               34.7                     39.5   
01:00               46.5                     48.8
02:00               54.8                     59.8
03:00               66.0                     72.6
04:00               74.7                     82.1
05:00               86.0                     91.0

मतदान संपन्न तक   89.7                     93.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed