फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Challans issued for single use plastic, now shopkeepers have opened a front across the district

Sirsa News: एकल उपयोग प्लास्टिक के काटे चालान, अब दुकानदारों ने खोला जिले भर में मोर्चा

Sun, 14 Sep 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Challans issued for single use plastic, now shopkeepers have opened a front across the district
सिरसा। चालान करते हुए प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड के अ​धिकारी डॉ. सुनील श्योराण, नगर परिषद क
सिरसा। पूरे साल भर एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ जिम्मेदारी को निर्वहण नहीं करने वाले अधिकारी अब चालान बुक लेकर बाजारों में उतर चुके हैं। 25 से 50 हजार रुपये के भारी भरकम चालान के साथ हजारों रुपये का सामान जब्त किया जा रहा है। प्रदूषण बोर्ड और नगर परिषद की इस कार्रवाई के खिलाफ पैकेजिंग एंड डिस्पोजल एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

150 व्यापारी अपनी दुकानों को बंद कर 15 सिंतबर को सिरसा के सुभाष चौक पर बिगुल बजाएंगे। व्यापारियों का आरोप है कि स्वच्छता अभियान या सरकार का दबाव आने पर ही अधिकारी फील्ड में आते हैं। नगर परिषद के पास एक विशेष टीम होने के बाद भी जागरूकता गतिविधियां शून्य रहती हैं। व्यापारियों ने बताया कि सब्जी मंडी क्षेत्र में पांच माह पहले 20 से 30 थैले बांटे थे। इसके अलावा कागजों में ही कुछ चलाया होगा, धरातल में बाजार में कोई जागरूकता के लिए नहीं आया।
विज्ञापन

प्रदूषण बोर्ड के जगाने पर ही नगर परिषद की टीमें चालान काटने के लिए आगे आती हैं। नियमानुसार इन दो विभागों के अलावा 30 विभाग ओर हैं, जिनकी यह जिम्मेदारी होती है, लेकिन वह कभी मैदान में नहीं आते हैं। यदि सभी विभागों की संयुक्त टीमें लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक करें और विकल्प दें। तभी इस सिस्टम को तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल भर चुप रहने वाले अधिकारी अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हरियाणा स्वच्छता अभियान 2025 में अपनी काबिलियत दिखाने के लिए चालान काट रहे हैं। अब पैकेजिंग एंड डिस्पोजल एसोसिएशन ने घोषणा कर दी है कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिरसा में नहीं है एक भी फैक्टरी

सिरसा जिले में एकल उपयोग प्लास्टिक बनाने की एक भी फैक्टरी नहीं हैं। सभी फैक्टरी हिसार, पानीपत, सोनीपत, कुंडली व मानेसर आदि है। उन पर कोई रोक आज तक सरकार ने नहीं लगाई है। व्यापारियों के अनुसार हिसार में आलम यह है कि नेताओं की इंडस्ट्रियल एरिया में एक उपयोग प्लास्टिक की फैक्टरियां हैं और उन पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में बाजार में माल बिकेगा ही नहीं तो सभी अपना विकल्प तलाशेंगे।
री-साइकल यूनिट तक नहीं लगा पाए विभाग
प्रशासनिक अधिकारी एकल उपयोग प्लास्टिक का विकल्प खोज नहीं पाए हैं। इसके अलावा री-साइकिलिंग यूनिट तक सिरसा में स्थापित नहीं हो पाई है। यूनिट स्थापित होती है तो बड़े स्तर एकल उपयोग प्लास्टिक की समस्या खत्म होगी। री-साइकिलिंग यूनिट में 235 तरह की सिंगल यूज चीजों को री-साइकल किया जाता है। इससे दाना बनाया जाता है, जो विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक के आइटम, प्लास्टिक पाइप व अन्य चीजें बनाने के काम आता है।
यह जानना जरूरी ---
शहर में 70 के करीब होलसेल दुकानदार।
जिले में 150 के करीब होलसेल दुकानदार।
जिले में एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले 20,000 दुकानदार।
दुकानों, रेहड़ियों और सब्जी मंडी में होता है सर्वाधिक प्रयोग।
----
यह है व्यापारियों का आरोप
- अधिकारी स्वयं नहीं जानते एकल उपयोग प्लास्टिक में क्या है बैन।
- बाजार में जागरूकता के मद्देनजर कोई अभियान नहीं चलाया जाता।
- एक भी फैक्टरी पर कार्रवाई नहीं की।
- दुकानदारों के साथ बदतमीजी करते हैं और धमकियां देते हैं।
- विकल्प के तौर पर कोई जानकारी या सस्ता मेटीरियल की जानकारी नहीं।
- 200 माइक्रोन का बैग पड़ता है पांच रुपये का। कोई लेने को तैयार नहीं।
- एक भी री-साइकिलिंग यूनिट स्थापित नहीं हुई।
------
एकल उपयोग प्लास्टिक पर 1,06,500 जुर्माना, 160 किलो जब्तप्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण की अगुवाई में सात चालान किए गए। 1,06,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया और 160 किलो सिंगल यूज जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी अधिसूचना के अनुसार 120 माइक्रोन से कम प्लास्टिक कैरी बैग, 60 जीएसएम से कम नॉन-वोवन बैग, थर्माकोल सामग्री, प्लास्टिक बर्तन, पतले पीवीसी बैनर, स्टिरर, गुटखा, पान मसाला सैशे एवं रिसाइकल्ड प्लास्टिक कंटेनर प्रतिबंधित हैं। व्यापारी कपड़े, जूट व प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से प्रमाणित कम्पोस्टेबल बैग का ही प्रयोग करें।
---

नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। एकल उपयोग प्लास्टिक के बारे में गाइडलाइन पहले ही जारी हो चुकी है। व्यापारियों को स्वयं बदलाव करना होगा। यदि कोई काम में बांधा डालेगा तो उस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। 120 माइक्रोन से ऊपर के एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग व्यापारी कर सकते हैं। भिवानी जैसे शहर में एसोसिएशन ने स्वयं नियम बनाया हुआ है, जो कारगर साबित हुआ है। व्यापारियों को सहयोग करना चाहिए।
- सुनील श्योराण, आरओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
---
समय समय पर व्यापारियों को जागरूक करने का काम टीमों की ओर से किया जाता है। विशेष रूप से सीटीएल व जेई की अगुवाई में टीमें जागरूकता अभियान चलाती हैं। एकल उपयोग प्लास्टिक बैन है, इसकी सभी को जानकारी हमारी है।

- जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।
---
एकल उपयोग प्लास्टिक फैक्टरी से बनकर आता है, जो सभी बाहर है। हमारी दुकानों पर आकर तानाशाही रवैया अधिकारियों का होता है। 25 से 50 हजार का चालान किए जाते हैं। हजारों का सामान जब्त किया जाता है और इतने का ही नुकसान होता है। कभी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद की टीम जागरूक करने के लिए नहीं आती है और न हीं पूरी जानकारी देती है। सरकार दबाव या अपना टारगेट पूरा करने के कारण व्यापारियों को निशाना बनाया जाता है, जो सरासर गलेत है। केस दर्ज करवाने की धमकियां भी दी जाती है। इसकी के विरोध में तीन दिन पैकेजिंग एंड डिस्पोजल एसोसिएशन के 150 दुकानदार धरने पर रहेंगे।

- सुमित गुप्ता, प्रधान, पैकेजिंग एंड डिस्पोजल एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed