{"_id":"69838e128de39ee51b0bb50e","slug":"central-parking-system-fail-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152490-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: व्यापारियों के विरोध से रोड़ी बाजार में सेंट्रल पार्किंग सिस्टम का प्रयोग फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: व्यापारियों के विरोध से रोड़ी बाजार में सेंट्रल पार्किंग सिस्टम का प्रयोग फेल
Wed, 04 Feb 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सिरसा. रोड़ी बाजार में पुलिसद्वारा करवाई गई सेन्ट्रल पार्किंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रोड़ी बाजार में सड़क के बीचोंबीच पार्किंग बनाने पर विवाद खड़ा हो गया। व्यापार मंडल के प्रधान हीरालाल शर्मा व दुकानदारों ने विरोध जताया।
उन्होंने नाराजगी जाहिर की कि चेयरमैन से बैठक में कोई सड़क के बीच में पार्किंग बनाने पर बात नहीं हुई थी। अतिक्रमण व्यापारी नहीं करेंगे, इसका आश्वासन उन्हें दिया था। बीच सड़क में पार्किंग नहीं बनने देंगे। व्यापारियों के विरोध के एक घंटे बाद ही पार्किंग बनाने के काम को पुलिस ने बंद कर दिया। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि उनका काम व्यवस्था बनाना है। बाजार में चारपहिया वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।
वहीं, नगर परिषद की टीम भी अतिक्रमण हटाने को लेकर खानापूर्ति करती नजर आई। नगर परिषद की दीवार के साथ काउंटर लगाकर बंद की गई सड़क से काउंटर तक नहीं उठाए गए। चेयरमैन के अनुसार अतिक्रमण हटाने को लेकर निरंतर कार्रवाई की जाएगी। हमारी ओर से ट्रायल किया गया था, व्यापारियों के सहयोग से ही व्यवस्था बनाई जाएगी।
20 मिनट में 200 वाहन लग गए : रोड़ी बाजार की मुख्य सड़क के बीच में पार्किंग बनने के साथ ही आसपास की गलियाें की दुकानों से दुपहिया वाहन रोड़ी बाजार की मुख्य सड़क पर आ गए। 20 मिनट में 200 से ज्यादा दुपहिया वाहन खड़े हो गए। जबकि दुकानों पर खरीदार नहीं थे। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने राहत जताई तो 70 प्रतिशत दुकानदारों ने इसका विरोध किया। दुकानदारों ने कहा कि आसपास की छोटी गलियों में बनी दुकानों के सारे दुपहिया वाहन सड़क के बीच में आ गए हैं। ऐसे में ग्राहक कहां पर वाहन खड़ा करेगा। चारपहिया वाहन और अतिक्रमण हटा दो। सड़क खुली हो जाएगी, ग्राहक दुकानदार की दुकान के आगे वाहन खड़ा करेगा।