फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU will spend 250 crores in the new session, new hostels and teaching blocks will be built

Sirsa News: नए सत्र में 250 करोड़ खर्च करेगी सीडीएलयू, नए हॉस्टल और टीचिंग ब्लॉक बनेंगे

Thu, 20 Apr 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 20 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
CDLU will spend 250 crores in the new session, new hostels and teaching blocks will be built
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में वीरवार को कार्यकारी परिषद की बैठक हुई। इस दौरान जहां एक ओर आगामी वित्त वर्ष के दौरान किए जाने वाले कार्यों को लेकर बजट को मंजूरी मिली, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा के बाद फैसले लिए गए।
सीडीएलयू ने योजना बनाई है कि नए वित्त वर्ष में 250 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके तहत नए हॉस्टल बनेंगे और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनेगा। इसके अलावा ब्वायज, गर्ल्स और ट्रांजिक्ट हॉस्टल भी बनेंगे। शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए भी क्लब का गठन किया जाएगा। इसके अलावा एक कॉलेज को दो नये कोर्स की भी मंजूरी दी गई है। अब शुक्रवार को होने वाली कोर्ट कमेटी की बैठक में सालाना बजट मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीएलयू की कार्यकारी परिषद की 71वीं बैठक वीसी ऑफिस के कमेटी रूम में हुई। इसमें नए वर्ष में होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा को फाइनल किया गया। बैठक शिक्षकों की पदोन्नति और भर्तियों को लेकर होने वाले सभी एजेंडा को बाहर कर दिया गया। न तो साक्षात्कार के लिफाफे खोले गए और न ही पदोन्नति को लेकर कोई फैसला लिया गया। इससे जहां एक ओर नई भर्तियों के दौरान आवेदनकर्ताओं में निराशा फैली, वहीं दूसरी ओर पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक भी निराश नजर आए। सरकार की ओर से रोक लगाए जाने के बाद अब समस्या ये भी है कि साक्षात्कार में जिन विशेषज्ञों को बुलाया गया था, उनका भुगतान कैसे होगा। हालांकि कार्यकारी परिषद में कई अन्य मुद्दों पर फैसले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों से वसूल किया जाएगा 50 के बजाय 100 रुपये एड फंड
विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर के अनुसार फीस स्टूडेंट एड फंड के रूप में वसूल की जाती है। इसके बदले में 1000 रुपये तक की सालाना सहायता जरूरत पड़ने पर की जाती है। अब फैसला लिया गया है विद्यार्थियों से 50 रुपये के बजाय 100 रुपये प्रति सेमेस्टर फीस वसूल की जाएगी। साथ ही इसकी एवज में 10000 रुपये तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है।



बैठक शांतिपूर्वक हो गई है : डॉ. राजेश बांसल
कार्यकारी परिषद की बैठक हुई है। बजट पेश किया गया है और कार्यकारी परिषद की मंजूरी के बाद इसे अब कोर्ट कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। कोर्ट की बैठक शुक्रवार को निर्धारित की गई है। -डॉ. राजेश बांसल, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed