फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU will prepare students for jobs, will get training done before the test

विद्यार्थियों को नौकरियों के लिए तैयार करेगा सीडीएलयू, टेस्ट से पहले करवाएगा ट्रेनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
CDLU will prepare students for jobs, will get training done before the test
सिरसा। पढ़ाई पूरी होने के बाद विद्यार्थी नौकरी तलाशने के लिए प्रयास शुरू करते हैं। उनको प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए अलग से प्रशिक्षण लेना पड़ता है। लेकिन अब सीडीएलयू अपने विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की ट्रेनिंग देगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यू-कोप यानी यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर आउटरीच प्रोग्राम के माध्यम से निजी एजेंसी बी-बॉक्स के साथ अनुबंध कर लिया है। ये एजेंसी विद्यार्थियों का टेस्ट लेगी और उन्हें क्लीयर करने का प्रशिक्षण भी देगी। इसके लिए 135 विद्यार्थियों पर काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीडीएलयू के वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कुलपति के रूप से एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर अपनी उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बताया कि वर्ष भर के दौरान उन्हें किन मुद्दों पर काम किया। साथ ही आगे की योजना पर भी फोकस करते हुए बातचीत की। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने बताया कि कोरोना को देखते हुए फैसला लिया गया है कि इस वर्ष पीएचडी का कोर्स वर्क ऑनलाइन मोड में चलेगा। इस वर्ष सीडीएलयू ने 41 पीएचडी पूरी करवाई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर व्यवस्था ठीक नहीं थी, लेकिन अब इसमें सुधार कर दिया गया है। एजेंसी की बजाय सीडीएलयू अब अपने स्तर पर काम कर रही है।
विज्ञापन

सीडीएलयू ने खरीदा सॉफ्टवेयर, रीडिंग हॉल में उपलब्ध करवाई सुविधाएं
वीसी प्रो. अजमेर सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने नया सॉफ्टवेयर खरीद लिया है। अब पूरे कैंपस में नेटवर्किंग सिस्टम मजबूत किया जाएगा। लाइब्रेरी के रीडिंग हॉल में सुविधाओं का अभाव था, इसे सुधार दिया गया है। जल्द ही पूरी लाइब्रेरी को भी हाइटेक बनाया जाएगा। इतना ही नहीं गर्ल्स हॉस्टल में भी रीडिंग हॉल की सुविधा दे दी है। ताकि छात्राओं को रात से समय पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी में ना जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर और कर्मचारियों की पदोन्नतियां की, नई पोस्ट भी मंगवाई
सीडीएलयू में कार्यरत प्राध्यापकों की पदोन्नति भी हुई है। इसके अलावा नॉन टीचिंग कर्मचारियों को भी पदोन्नति दी है। वीसी ने बताया कि 18 पदोन्नति दी गई हैं। इसके अलावा पिछले वर्षों के दौरान चल रहे कोर्ट केस को भी वापस लेने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बेवजह की परेशानियों से बचा जा सके। अनुबंधित प्राध्यापकों के लिए भी न्यूनतम वेतन लागू किया गया है।
नैक के लिए किया अप्लाई, जल्द टीम कर सकती है दौरा
सीडीएलयू ने नैक ग्रेडेशन के लिए आवेदन कर दिया है। वीसी ने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही नैक की टीम दौरा करेगी और कैंपस का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट देगी। उम्मीद है कि इस बार यूनिवर्सिटी का ग्रेड सुधरेगा।
ये भी हैं उपलब्धियां
- सीडीएलयू में 6 चार वर्षीय कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं।
- नैक की विजिट से संबंधित सभी तैयारियां विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं तथा इसके लिये आईएक्यूआई (प्रारंभिक रिपोर्ट) जमा करवा दी गई है।
-वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों में लगभग 3000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और आगामी शैक्षणिक स्तर तक परिसर में विभिन्न नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करके 5000 से अधिक विद्यार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
-विश्वविद्यालय अपने आप को विद्यार्थियों के प्रवेश, प्री-एग्जामीनेशन, पोस्ट-एग्जामीनेशन, रिजल्ट डाटा कंपाइलेशन तथा रिजल्ट घोषित करने के मामलों में अपने सॉफ्टवेयर तैयार करके डिजिटली आत्मनिर्भर बन गया है।

-निदेशालय द्वारा 16 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है
-विश्वविद्यालय के 13 एनएसएस वॉलंटियर प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुए।
ये है आगे की योजना
-आने वाले समय में स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर, यूआईटीडीसी सेंटर, टीचिंग ब्लॉक, हर्बल पार्क एनरिचमेंट, बॉटनीकल गार्डन, सामुदायिक केंद्र तथा कैंपस स्कूल स्थापित करने की योजना है।
-मोरल एजुकेशन को भी बढ़ावा दिया जायेगा।
- फैकल्टी डेवलेपमेंट कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed