{"_id":"6984dd7d925f76d2ee08fafa","slug":"cdlu-teacher-recruitment-cancel-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152568-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू ने रद्द की शिक्षक भर्ती-2022 की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू ने रद्द की शिक्षक भर्ती-2022 की प्रक्रिया
Thu, 05 Feb 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
- अब नए सिरे व नए नियमों के अनुसार भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में वर्ष शिक्षक भर्ती 2022 का मामला फिर फंस गया है। विवि प्रशासन ने नई गाइडलाइन का हवाला देते हुए भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। ऐसे में अब नए सिरे व नए नियमों के अनुसार भर्ती की जाएगी। वर्ष 2022 में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार थी। उस दौरान भर्तियों के मामले में बड़े स्तर पर राजनीतिक हस्तक्षेप के मामले सामने आए। विज्ञापन जारी होने के बाद साक्षात्कार से पहले नए नियम आ गए। उन्हें झुठलाते हुए नियम विरुद्ध साक्षात्कार लिए। इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। तब से यह शिक्षक भर्ती विवादों में बनी है। सूत्रों के अनुसार, विज्ञापन जारी करते वक्त अभ्यर्थियों के लिए पीएचडी की योग्यता रखी गई थी। साक्षात्कार का समय आया तो इसमें बदलाव कर पीएचडी की जगह नेट की योग्यता निर्धारित कर दी गई। सूत्र बताते हैं कि शिक्षकों की योग्यता संबंधी नए नियम आए हैं। ऐसे में पहले लिए गए साक्षात्कारों का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। नई भर्ती में पहले साक्षात्कार दे चुके अभ्यर्थियों को नया आवेदन करना होगा, लेकिन फीस में छूट दी जाएगी। इस अधिसूचना की कॉपी विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर जारी की है।