फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU: Students surrounded the registrar's office, then locked

सीडीएलयू : विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार कार्यालय घेरा, फिर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
CDLU: Students surrounded the registrar's office, then locked
कुलपति कार्यलय के बहार प्रर्दशन करते एबीवीपी छात्र संगठन के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। परीक्षा परिणाम न मिलने से गुस्साए विद्यार्थियों ने मंगलवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय विरोध प्रदर्शन कर किया। दो अलग-अलग छात्र संगठनों के बैनर तले विद्यार्थी ने तीन घंटे तक हंगामा किया। जहां एक ओर रजिस्ट्रार ऑफिस पर ताला जड़ दिया वहीं दूसरी ओर बाहर धरना दिया गया। इसके बाद रजिस्ट्रार ने गोपनीय परिणाम के लिए ली जार रही फीस को माफ कर दिया और सभी परिणाम को दस तारीख तक जारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले विद्यार्थी हर्बल पार्क में एकत्र हुए। इनका नेतृत्व साहित कागड़ा और सुरेंद्र बैनीवाल ने किया। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रदेश भर के अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिले की तारीख निकल रही है, सीडीएलयू ने परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया है। परीक्षा परिणाम के लिए प्रदर्शन किया और प्रशासनिक भवन पहुंचे। यहां सुरक्षा कर्मचारियों ने गेट पर ही रोक दिया। इससे विद्यार्थी गुस्सा खा गए और नारेबाजी करने लगे। विद्यार्थियों को समझाने के लिए रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल और परीक्षा परिणाम प्रो. राजकुमार सलार मौके पर आए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया। लेकिन विद्यार्थी शांत नहीं हुए। ऐसे में दोनों अधिकारी वापस कार्यालय में लौट गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी विद्यार्थी रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गए और गेट पर धरना दे दिया। इतना ही नहीं गेट पर भी बाहर से साइकिल वाला ताला लगा दिया। इसी दौरान एक और छात्र संगठन एसएसए के बैनर तले सुमित मेहता और चंद्रशेखर गोदारा के नेतृत्व में भी अन्य विद्यार्थी भी पहुंच गए। विद्यार्थियों ने प्रशासन पर जानबूझकर अपना खजाना भरने के लिए परिणाम रोकने का आरोप लगाते रहे। इस आरोप को लेकर रजिस्ट्रार ने गोपनीय परिणाम की फीस माफ कर दी और सभी परिणाम को दस तारीख तक जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों संगठनों ने अलग-अलग ज्ञापन देकर अपना प्रदर्शन वापस ले लिया।
विज्ञापन

छात्र संगठन हुए आमने सामने, तेज की नारेबाजी
सीडीएलयू में मंगलवार को दोनो ही संगठन परिणाम की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान एबीवीपी पहले से रजिस्ट्रार के ऑफिस को ताला लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे तभी वहां पर एसएसए छात्र संगठन के विद्यार्थी भी उसी मांग को लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर पहुंच गए। दोनों संगठन अपने-अपने संगठन के नारे लगाने लगे। सुरक्षा कर्मी भी स्थिति को देखते हुए एसएसए छात्र संगठन के पदाधिकारियों को समझा बुझाकर ऑफिस के दूसरे गेट पर रजिस्ट्रार व परीक्षा नियत्रंक को बुलाकर ज्ञापन दिलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है प्रमुख मांग
यूजी कोर्सों के रुके हुए परिणाम जल्द से जल्द जारी करें, ताकि विद्यार्थी को पीजी में दाखिला लेने में किसी प्रकार कि दिक्कत का सामना न करना पड़े। विद्यार्थियों से गोपनीय परिणाम का शुल्क न लिया जाए।
परिणाम को लेकर दिन भर लगी रही विद्यार्थियों की भीड़
परीक्षा शाखा के बाहर विद्यार्थियों की भीड़ दिन भर लगी रही। विद्यार्थी अपना गोपनीय परिणाम लेने के लिए पिछले दो दिन से चक्कर काट रहे हैं। वे पूरे दिन परीक्षा शाखा के बाहर धूप में अपना परिणाम लेने के लिए खडे़ रहते हैं। गोपनीय परिणाम लेने आए विद्यार्थियों में निशा, प्रदीप, साहिल, पूजा आदि का कहना कि हम पिछले दो दिन से परिणाम लेने के लिए अप्लाई कर रखा है, परंतु अभी तक परिणाम नहीं मिला है। परीक्षा शाखा के कर्मचारी इधर से उधर चक्कर कटवाते रहते कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।

बीएसी नॉन मेडिकल का परीक्षा परिणाम तैयार है और रेंडमली जांचने के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। विद्यार्थियों के हितों के साथ अनदेखी नहीं की जाएगी। विद्यार्थियों की मांग पर गोपनीय परिणाम प्राथमिकता के आधार पर निशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। प्रथम सेमेस्टर के सभी परीक्षा परिणाम जारी किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के धैर्य की प्रशंसा करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। -प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू।

अपनी मांगो को लेकर रजिस्ट्रार व परिक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देते एसएसए छात्र संगठन के पदाधिकारी।

अपनी मांगो को लेकर रजिस्ट्रार व परिक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देते एसएसए छात्र संगठन के पदाधिकारी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed